फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special train for 2559 workers left for Bihar and UP, lockdown, coronavirus

चंडीगढ़ से 2559 श्रमिको को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार और यूपी रवाना हुई, स्क्रीनिंग करके भेजे गए सभी

Sat, 16 May 2020 01:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Special train for 2559 workers left for Bihar and UP, lockdown, coronavirus
यूपी, बिहार के लिए निकलते प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को यूपी और बिहार के श्रमिकों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इन दोनों श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में कुल 2559 मजदूर सवार थे, जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यूपी के उन्नाव और बिहार के मधुबनी भेजा गया है। पहली ट्रेन बिहार के मधुबनी दोपहर 2 बजे 1273 मजदूरों को लेकर निकली। वहीं, दूसरी ट्रेन यूपी के उन्नाव के लिए रात करीब 8 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 1286 श्रमिकों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन


महिलाओं ने खुद मास्क लगाया, बच्चों को लगाना भूलीं
चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सिर्फ दिखावा हो रहा है। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर आने वाली 60 फीसदी महिलाओं ने खुद तो मास्क लगा रखा था, लेकिन उनके बच्चों के मुंह पर मास्क नहीं थे। ये बहुत बड़ी लापरवाही है। आपकी जरा सी लापरवाही आपके पूरे परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, और कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-43 आईएसबीटी में 2501 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग
लॉकडाउन में चंडीगढ़ में फंसे हुए यूपी और बिहार के लोगों का घर जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को ट्रेनों से रवाना होने वाले 2501 लोगों की सेक्टर-43 आईएसबीटी में हेल्थ स्क्रीनिंग हुई। हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इसके बाद लोगों को 54 बसों से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भेजा गया। वहां से दोपहर और शाम को चलने वाली दो स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से यूपी और बिहार के लोगों को घर भेज दिया गया।  समाज कल्याण विभाग के सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि शनिवार को भी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों से जाने वाले श्रमिकों की सेक्टर-43 आईएसबीटी में हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed