{"_id":"6a515b16fc558381830bcec6","slug":"special-campaign-against-dengue-in-mohali-emphasis-on-larva-checks-and-awareness-mohali-news-c-71-1-mli1018-144496-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में डेंगू पर विशेष अभियान, लार्वा जांच और जागरूकता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में डेंगू पर विशेष अभियान, लार्वा जांच और जागरूकता पर जोर
विज्ञापन
मोहाली। बारिश के कारण बढ़े डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ''हर शुक्रवार, डेंगू पर वार'' अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने जिलेभर में खाली प्लॉटों, जलभराव वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
टीमों ने डेंगू के लार्वा की जांच की और जहां पानी जमा मिला, वहां तुरंत एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। टीमों ने कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे और पानी की टंकियों की भी जांच की। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी डेंगू के प्रसार का कारण बन सकती है। इसलिए सप्ताह में एक बार पानी के सभी पात्रों को खाली कर साफ करना जरूरी है।
जनसहयोग और निशुल्क उपचार
सिविल सर्जन संगीता जैन ने लोगों से जिले को डेंगू मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर और आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें। सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और उपचार निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट अनामिका सोनी ने बताया कि अभियान पूरे जिले में लगातार जारी है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और लार्वा मिलने पर नियमानुसार चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना तथा गंभीर स्थिति में नाक और मसूड़ों से रक्तस्राव शामिल हैं।