{"_id":"636abbac1b8b0b211a66014f","slug":"sorry-for-the-inconvenience-dhakoli-railway-gate-will-remain-closed-for-three-days-mohali-news-pkl467712390","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुविधा के लिए खेद है : ढकोली रेलवे फाटक तीन दिन के लिए रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुविधा के लिए खेद है : ढकोली रेलवे फाटक तीन दिन के लिए रहेगा बंद
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक मरम्मत के चलते तीन दिन तक बंद रहेगा। फाटक बुधवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। रिपेयर का काम पूरा होने के बाद शाम 6 के बाद फाटक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रेल विभाग की ओर से मंगलवार को यह सूचना आम लोगों तक पहुंचाने के किए फाटक के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जिससे लोग इसको देखकर पहले ही सतर्क रह सकें। यह फाटक बंद होने से के एरिया रोड का ट्रैफिक बंद रहेगा। किसी भी राहगीर को दूसरी तरफ जाने के लिए किसी ओर रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
ढकोली रेलवे फाटक से निकलने वाले लोग ढकोली, पीरमुछल्ला, गाजीपुर किशनपुरा व आसपास पड़ने वाली दर्जनों सोसायटियों के लोगों को तीन इंतजार करना पड़ेगा और दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा। रेल विभाग के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर-20 से पीरमुछल्ला होकर या फिर गाजीपुर अंडरपास से होकर आपने क्षेत्र में दाखिल होना पड़ेगा।
इसके अलावा सेक्टर-20 के अंडरपास से यू-टर्न लेकर ओल्ड अंबाला रोड ढकोली भी आया-जाया जा सकता है। इस फाटक की मरम्मत के लिए हर साल रेलवे शेड्यूल मेंटीनेंस के तौर पर इसे एक-दो दिन के लिए बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
फाटक की वजह से लगता है जाम, लोगों की अंडर पास बनाने की मांग की
यह शहर का व्यस्त रहने वाला दूसरा फाटक है जहां रेलों का आवागमन बहुत ज्यादा है ओर बार बार फाटक लगने से जाम की समस्या भी बनी रहती है। तीन दिन फाटक बंद रहने से लोगों जाम के साथ साथ लंबे रास्ते से जाना पड़ेगा और परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि शहर में पहले ही जाम बहुत ज्यादा होता है और अगर पंचकूला से जाना पड़ा तो वहां सेक्टर-20 में बहुत ज्यादा जाम होता है। लोगों को दो बार भारी जाम में फंसना पड़ेगा। वहीं लोगों का कहना है की हर साल एक दो बार मरम्मत के लिए फाटक बंद करना पड़ता है। इसके लिए लोगों को परेशानी होती है। तो विभाग को चाहिए की वह इसका स्थायी हल करे और यहां अंडरपास बनाए ताकि लोगों को स्थायी तैर पर जाम से छुटकारा मिले।