फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gmada project to settle down new city nearby international airport

मोहालीः इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक और नया शहर बसाने की तैयारी, गमाडा लेकर आया प्रोजेक्ट

Mon, 07 Oct 2019 11:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
gmada project to settle down new city nearby international airport
फाइल फोटो
जल्द ही आपको एयरपोर्ट के पास एक और शहर देखने को मिलेगा। इसके लिए गमाडा ने एयरोसिटी-2 को बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गमाडा करीब आठ गांवों की पांच हजार एकड़ जमीन एक्वायर कर रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हालांकि इससे पहले ही मार्केट में इलाके की जमीनों के रेटों में उछाल आ गया है। रियल एस्टेट कारोबारी इस मौके को कैश करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से एयरोसिटी के साथ एयरोसिटी-2 (एट्रोपोलिस सिटी) बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। सिटी को बसाने के लिए गमाडा ने जमीन एक्वायर करने के काम में तेजी ला दी है। गमाडा द्वारा एयरोसिटी-2 (एट्रोपोलिस सिटी) बसाने के लिए ब्लॉक ‘ए’ के तहत करीब पांच गांवों की जमीन आ रही है, इसे एक्वायर करने का काम लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


ब्लॉक ‘ए’ में रजिस्ट्री पर लगाई पाबंदी
सरकार की ओर से ब्लाक ए में पड़ती जमीनों की रजिस्ट्री पर पाबंदी भी लगा दी है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री करवाई जानी है तो उसको गमाडा से परमिशन लेनी होगी। गमाडा द्वारा भी परमिशन तब जारी की जाएगी जब खरीदार के पास करीब दो-तीन महीने पहले का बयाना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक ‘बी’, ‘सी’ व ‘डी’ में पड़ती जमीन एक्वायर करने का काम भी हुआ शुरू
गमाडा की ओर से एयरोसिटी-2 (एट्रोपोलिस सिटी) बसाने के लिए ब्लॉक ‘ए’ में पड़ती जमीन एक्वायर करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद गमाडा ने ब्लॉक ‘बी’, ‘सी’ व ‘डी’ बसाने के लिए भी जमीन एक्वायर करनी शुरू कर दी है। इन ब्लॉकों में गांव मटरां, सियाऊ, मनौली, पत्तों, चाऊमाजरा व सैनीमाजरा की जमीन एक्वायर हो रही है।

इलाके में चर्चा है कि आने वाले कुछ समय में ही इन गांवों की जमीनों की रजिस्ट्रीयां करवाने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। इसके बाद गमाडा की ओर से जमीन मालिकों को लैंड पुलिंग स्कीम के तहत एलओआई जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।


इलाके में बढ़े जमीन के भाव
गमाडा की ओर से एयरोसिटी-2 बसाने के लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू होते ही इलाके के गांवों में जमीन के भाव में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। इलाके में काम करते प्रार्प्टी सलाहकारों के मुताबिक जमीन की कीमतें 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कुछ समय से ब्लाक ‘बी’, ‘सी’ व ‘डी’ में पड़ते गांवों में जमीनों की खरीदो-फरोख्त का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed