फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sonam Wangchuk reached Zirakpur while trekking from Leh to Delhi.

Mohali News: सोनम वांगचुक लेह से दिल्ली की पदयात्रा करते पहुंचे जीरकपुर

Mon, 30 Sep 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sonam Wangchuk reached Zirakpur while trekking from Leh to Delhi.
जीरकपुर। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अपनी 700 किमी लंबी पदयात्रा करते हुए, अपने साथियों संग रविवार को जीरकपुर पहुंचे। उनके साथ 8 से 80 साल तक के लोग थे। जो उनके साथ हर स्थिति में, इस सफर में शामिल हैं।
विज्ञापन


सोनम ने बताया कि जब लेह-लद्दाख के लोग जीरकपुर जैसे मैदानी शहर में आते हैं तो यहां की नमी और बदले हुए इकोसिस्टम के कारण उनकी तबीयत खराब हो जाती है। फिर उन्हें सामान्य होने में समय लगता है। इसके बावजूद वह और उनके साथी इस पदयात्रा को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे लोग डेराबस्सी में शाम बिताने के बाद सुबह हरियाणा होते हुए बस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह और उनके साथी शांतिपूर्वक तरीके से यहां से निकलेंगे और यह संदेश देते जाएंगे कि हिमालय और लेह-लद्दाख भी भारत का अंग हैं। इसका संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली चलो पैदल यात्रा, लेह एपेक्स बॉडी की ओर से आयोजित की गई है। यह कारगिल डेमोक्रेटिक एलाएंस के साथ मिलकर लद्दाख के लिए लोक सेवा कमीशन के साथ जल्दी भर्ती प्रक्रिया और अलग-अलग लोक सभा सीटों की हिमायत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed