फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Software engineer Tejinder murdered in money transaction

Mohali News: पैसों के लेेनदेन में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजिंदर की हत्या

Sun, 21 Apr 2024 08:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 21 Apr 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Software engineer Tejinder murdered in money transaction
हत्या के आरोपी प्रतीक से तेजिंदर का था रुपयों का लेनदेन, पैतृक गांव में होगा संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजिंदर शर्मा उर्फ तेजी की हत्या पैसों के लेनदेन के चलते की गई थी। यह खुलासा हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी धीरज कुमार ने पुलिस की पूछताछ में किया है। चंडीगढ़ निवासी प्रतीप से तेजिंदर शर्मा का लेनदेन था, इसको लेकर कई बार उनकी फोन पर बहस भी हो चुकी थी। इस हत्या में शामिल सोनिया प्रतीक की जानकार बताई जा रही है। बाकी हत्या के आरोपी प्रतीक के दोस्त हैं, जिन्हें वह अपने साथ लेकर आया था। प्रतीक ने तेजिंदर को बातचीत करने के लिए निज्जर चौक पर बुलाया था। उसने तेजिंदर से कहा था कि पैसों का जो भी लेनदेन है, वह आज खत्म करना चाहता है। जब तेजिंदर वहां पहुंचा तो बहस दौरान उन्होंने किरच से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को अब प्रतीक, उसके दोस्त कर्ण कुमार, जम्मा और सोनिया की तलाश है। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को तेजिंदर शर्मा का पोस्टमार्टम करवाकर शव संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टरों के अनुसार तेजिंदर के पेट पर चाकू लगने से उसकी नस कट गई थी और गर्दन पर काफी गहरा वार था, इस कारण उसकी मौत हुई है। तेजिंदर का संस्कार उसके पैतृक गांव मलेरकोटला में किया जाएगा।

पांच साल पहले छोड़ा था अपना पैतृक गांव

तेजिंदर मूल रूप से गांव जितवाल खुर्द अहमदगढ़ मलेरकोटला का रहने वाला था। मोहाली में नौकरी लगने पर उसने पांच साल पहले अपना गांव छोड़ा था और इन दिनों सिटी हार्ट खरड़ में रह रहा था। उसने कनाडा के लिए अप्लाई किया हुआ था। 19 अप्रैल को कनाडा एंबेसी में उसका बायोमैट्रिक हुआ था। गगनदीप उसका जिगरी दोस्त था। उसने गगन से कहा था कि उसका वीजा जल्द आने वाला है, इससे पहले उसे कई काम पूरे करने हैं।
विज्ञापन


सोनिया ने बढ़ाया मामला, कॉलर पकड़ने से हुई हाथापाई

पुलिस की जांच में सामने आया है कि तेजिंदर अपने दोस्त गगन के साथ प्रतीक से बातचीत करने के लिए स्विफ्ट डिजायर में सन्नी एनक्लेव गया था। 12 बजे प्रतीक स्कूटर पर सोनिया को लेकर वहां पहुंचा। दोनों में बातचीत चल रही थी, इसी बीच तेजिंदर और प्रतीक में बहस हो गई तो सोनिया ने तेजिंदर का कॉलर पकड़ लिया। कर्ण व धीरज ने तेजिंदर की बाजू पकड़ ली। प्रतीक ने इसी दौरान किरच निकाली और तेजिंदर के पेट पर वार कर दिया। जब गगन उसे बचाने आया तो प्रतीक ने किरच से उस पर भी वार कर दिया। प्रतीक ने दोबारा तेजिंदर की दाईं ओर गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी गर्दन से खून बहने लगा। गगन चिल्लाने लगा तो सभी हमलावर फरार हो गए। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

प्रतीक से तेजिंदर का पैसों को लेकर लेन देन था। कितने पैसे लेने या देने थे, यह प्रतीक की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। आरोपियों पर कत्ल व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed