फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   So far six students have taken admission in medical college, first student from Delhi

मेडिकल कॉलेज में अब तक छह छात्रों ने लिया दाखिला, पहली छात्रा दिल्ली से

Sun, 06 Feb 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
So far six students have taken admission in medical college, first student from Delhi
मोहाली। फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए अब तक सिर्फ छह छात्रों ने ही आवेदन किया है। वहीं, कुछ छात्रों द्वारा पूछताछ की जारी है, जबकि दाखिले की आखिरी तारीख 14 फरवरी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को पिछले साल ही नए सेशन को शुरू करने की इजाजत मिली है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक पंजाब के मुकाबले हरियाणा और हिमाचल के छात्र ही दाखिले के लिए अधिक रुचि दिखा रहे हैं। अब तक सैकड़ों छात्र मोहाली मेडिकल कालेज में ऑनलाइन अपने प्रमाणपत्र भेज चुक हैं। संस्था की डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल डॉक्टर भवनीत भारती ने बताया कि मोहाली के मेडिकल कॉलेज में पहले सेशन के लिए 6 छात्रों ने अपने आवेदन पत्र दाखिल करवाए हैं। वहीं, इसके साथ ही और अन्य छात्रों द्वारा पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हमारी पहली छात्रा दिल्ली से है। वहीं, दो हरियाणा से हैं तो तीन पंजाब के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि हमारी काउंसिलिंग टीम रोजाना आने वाली कॉल का बारीकी से जवाब दे रही है। फिलहाल अभी सिर्फ 6 छात्रों द्वारा अपने प्रमाण पत्र दाखिल करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिनके कागत पूरे उन्हें मिल रहा दाखिला
प्रिंसिपल भारती ने बताया कि यह बताना मुश्किल है कि कितने छात्रों द्वारा पूछताछ की जा रही है, लेकिन जिन बच्चों के कागजात पूरे हैं हमारे द्वारा उन्हें दाखिला दिया जा रहा है। वहीं, हमें उम्मीद है कि 14 फरवरी से पहले हमें हमारे पहले सेशन के लिए 100 छात्र मिल जाएंगे। क्योंकि 14 फरवरी आवेदन करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में हमारी ओर से हर बच्चे की मेडिकल से लेकर प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed