फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Snatcher gang now active after bank and ATM robbery in district, chain of two women snatched

जिले में बैंक और एटीएम लूट के बाद अब स्नैचर गिरोह सक्रिय, दो महिलाओं की चेन छीनी

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Snatcher gang now active after bank and ATM robbery in district, chain of two women snatched
मोहाली। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद जिले में बैंक और एटीएम की लूट के बाद अब चेन स्नैचिंग की वारदातें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को स्नैचिंग के दो मामले सेक्टर-69 में सामने आए हैं। यहां एक ही दिन में दो जगह स्नैचिंग कर आरोपी फरार हो गए। यह दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। थाना फेज-8 की पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेकर कहा कि जल्दी ही गिरोह काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक एक सब्जी की रेहड़ी वाले से बाते कर रहे थे। जैसे ही महिला पीछे की तरफ मुड़ी तभी आरोपी उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के पति ने बताया कि पत्नी की सोने की चेन दो तोले की थी। उन्होंने अपना और पत्नी का नाम बताने से इनकार कर दिया। क्योंकि जानकारों के फोन आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, इसी सेक्टर-69 में ही एक अन्य घर के बाहर भी बाइक सवार स्नैचरों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से फरार हो गए। जबकि सोने की चेन का आधा हिस्सा टूटकर वहीं गिर गया। इस वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इलाके के पूर्व पार्षद सतबीर सिंह धनोआ का कहना है कि यह मामला गंभीर है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए, जिससे इस तरह की वारदातों को रोका जा सके।

बेरोजगारी और सोने की ऊंची कीमतें बनी स्नैचिंग की वजह
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की वजह से कई युवा बेरोजगार हो गए हैं। इसके अलावा सोने के दाम काफी ऊंचे चल रहे हैं। इस वजह से भी इस तरह की वारदातें बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। समाज सेवी संस्था की हेड दीपिका र्श्मा का कहना है कि गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में महिलाओं को महंगे गहने आदि पहनकर बाजार आदि जाने से बचना चाहिए, क्योंकि लुटेरे इस चीज का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed