फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   smuggler arrest with 60 gram heroin

60 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 07:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrest with 60 gram heroin
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एयरपोर्ट रोड पर गोपाल स्वीट्स खरड़ से एक नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपी से एसटीएफ ने 60 ग्राम हेेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान अजेश कुमार उर्फ अजय कुमार निवासी गांव टिबा टप्परिया थाना नूरपुरबेदी जिला रूपनगर हाल निवासी आंसल प्लाजा खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी पर एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया तो जज ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कई और राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी खरड़ मेें अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम एएसआई कमलजीत सिंह के नेतृत्व में हरकत में आ गई। एसटीएफ ने गोपाल स्वीट्स के नजदीक एक स्पेशल नाका लगाया। साथ ही आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पर पहुंचा तो एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब पांच-छह महीने से उक्त कारोबार में लगा हुआ था। एसटीएफ अब उसके नेटवर्क को तलाश रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed