{"_id":"612bf3ce8ebc3e79fc75daf3","slug":"sketch-of-an-accused-released-in-the-case-of-kidnapping-of-minor-child-from-tea-shop-mohali-news-pkl4250630176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान से नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में एक आरोपी का स्कैच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान से नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में एक आरोपी का स्कैच जारी
विज्ञापन
मोहाली। बुधवार को शहर के थान सुहाना के क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक नाबालिग बच्चे का अपहरण करके फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बच्चे के अपहरण के तीन दिन बाद दोनों आरोपी युवकों में से एक शातिर का स्कैच जारी किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों आरोपियों की ओर से बच्चे का अपहरण करने का मकसद बे-औलाद परिवारों से पैसे लेकर उन्हें बच्चे उपलब्ध करवाना सामने आ रहा है। बता दें कि चाय की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग मंजो देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी चाय की दुकान पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए थे और चाय बनाने के लिए कहकर चकमा देकर मौका पाते ही दुकान से उसके नाबालिग पोते का अपहरण करके फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जांच करते हुए उक्त जगह का मोबाइल डंप डाटा उठाया है। जिसमें सामने आया है कि आरोपी स्मार्ट फोन के बजाय साधारण की-पैड वाला फोन रखते हैं। इसलिए जांच में मोबाइल फोन नंबर की जानकारी नहीं मिल पाई।
आरोपी का स्कैच सोशल मीडिया पर किया वायरल
एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। जिस जगह वारदात हुई वहां पर सभी सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटैज खंगाली जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अभी दो लोकेशन पर जांच करनी बाकी है। वारदात के समय दुकान पर मौजूद एक शख्स के बताए अनुसार एक आरोपी का स्कैच बनाकर उसे सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिससे उसकी पहचान हो सके। जबकि दूसरे युवक ने हेलमेट पहन रखा था।