फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sit-in at Machhli Kalan toll plaza; demand for slip road and drainage system

Mohali News: मछली कलां टोल प्लाजा पर धरना, स्लिप रोड और जल निकासी की मांग

Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sit-in at Machhli Kalan toll plaza; demand for slip road and drainage system
भारतमाला रोड से रास्ता देने और बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां / बनूड़। मछली कलां टोल प्लाजा पर आज इलाकावासियों ने धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने भारतमाला रोड से गांवों के लिए स्लिप रोड की सुविधा मांगी। साथ ही, बरसाती पानी की उचित निकासी का प्रबंध करने की भी मांग उठाई। मोहाली किसान एवं जवान भलाई यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह भागो माजरा धरने में विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भारतमाला रोड के साथ लगते गांवों के किसानों और अन्य लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से उचित रास्ते उपलब्ध कराने की मांग की।

कुलदीप सिंह ने बरसाती पानी की निकासी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पुलियां तो बनी हैं, लेकिन पानी का उचित प्रबंध नहीं है। इससे बरसात में खेतों में पानी जमा हो जाता है। किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। इलाकावासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। धरने को जिला परिषद सदस्य सुखदेव सिंह पवाला, मछली कलां के सरपंच हैप्पी, करमजीत सिंह मछली कलां और पूर्व सरपंच दविंदर शर्मा ने संबोधित किया। दर्शन सिंह, कुलवीर सिंह, राम सिंह, ओमपाल राणा, राम कुमार राणा, वरिंदर राणा और मनोज राणा भी वक्ताओं में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed