फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SIT exposes lies of Congress and AAP in sacrilege case

बेअदबी मामले में एसआईटी ने कांग्रेस और आप का झूठ बेनकाब किया

Fri, 08 Jul 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
SIT exposes lies of Congress and AAP in sacrilege case
मोहाली। अकाली दल के डेराबस्सी से पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा कि एसआईटी ने बेअदबी मामले पर अकाली दल को बेगुनाह साबित करके कांग्रेस और आप का झूठ बेनकाब कर दिया है। इस मामले में दोनों पार्टियों का पूरे पंजाब से माफी मांगनी चाहिए। वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एनके शर्मा ने कहा कि इन पार्टियों ने पंजाबियों को गुरु के नाम पर गुमराह करके अपनी सरकारें बनाई हैं। कांग्रेस और आप की पूरी राजनीति झूठ पर आधारित है। अकाली दल को बदनाम करके अकाली दल के खिलाफ लगातार साजिश करके पहले कांग्रेस और अब आप की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने हमेशा पंजाब का विकास किया है और पंजाब के हितों के लिए संघर्ष भी किया है। पंजाब में अकाली दल की सरकार को आज भी लोग याद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकाली दल की कोर कमेटी अब इस बारे में फैसला कर सकती है कि बेअदबी मामले में गुमराह करने वाले ब्यान देने वाले कांग्रेस और आप के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल रही सरकार ने पूरा ड्रामा किया और कुंवर विजय प्रताप जैसे नेताओं को आगे करके कांग्रेस ने अकाली दल को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर परविंदर सिंह सोहाना, रणजीत गिल, कुलदीप कौर कंग, कमलजीत रूबी शहरी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed