{"_id":"60c519798ebc3e5ab51bbb8e","slug":"sister-gave-fire-to-gangster-jassi-s-pyre-wife-was-also-involved-in-police-protection-people-had-arrived-in-large-numbers-mohali-news-pkl4164962194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर जस्सी की चिता को बहन ने दी अग्नि, पुलिस सुरक्षा में पत्नी भी हुई शामिल, काफी संख्या में पहुंचे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर जस्सी की चिता को बहन ने दी अग्नि, पुलिस सुरक्षा में पत्नी भी हुई शामिल, काफी संख्या में पहुंचे थे लोग
विज्ञापन
खरड़। पश्चिम बंगाल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी का शव शनिवार को खरड़ लाया गया। यहां रामबाग शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार हुआ। चिता को उसकी बहन सुखप्रीत ने अग्नि दी। जबकि अदालत की अनुमति पर जेल से उसकी पत्नी लवप्रीत कौर भी पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार में पहुंची।
जस्सी की मां ने बिलखते हुए कहा कि उसकी तो दुनिया ही लुट गई। जब पुलिस ने उसे मार गिराया, उस समय वह गुरुद्वारे में उसकी लंबी जिंदगी की अरदास कर रही थी।
15 मई को जगराओं की मंडी में हुए दो पुलिस कर्मचारियों के कत्ल के मामले में खरड़ निवासी जसप्रीत सिंह जस्सी का नाम सामने आया था। पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। 9 जून को कोलकाता में एक अपार्टमेंट में उसका और गैंगस्टर जयपाल भुल्लर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
विज्ञापन
जस्सी के रिश्तेदार और दोस्त उसका शव विमान में कोलकाता से खरड़ लेकर आए। यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे थे। उसके रिश्तेदार और दोस्त जस्सी को समाजसेवी बता रहे थे और इस मुठभेड़ को झूठी बता रहे थे।
ऐसे किया गया अंतिम संस्कार
जस्सी के पारिवारिक सदस्य उसका शव लेकर खरड़ के रामबाग श्मशानघाट पहुंचे। तभी पंजाब पुलिस जस्सी की पत्नी लवप्रीत कौर को रोपड़ जेल से लेकर वहां पहुंच गई। लवप्रीत को सोहाना पुलिस ने जस्सी को शरण देने के आरोप में कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। लवप्रीत ने शुक्रवार को अदालत से पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने अनुमति दे दी थी। अंतिम संस्कार के बाद लवप्रीत कौर को पुलिस वापस रोपड़ जेल ले गई। इस मौके पर कोविड के सभी नियमों का पालन किया गया।