फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Singer Mankirat Aulakh challaned for langar by playing hooter on black film and non-pollution car

Mohali News: हूटर बजाकर ब्लैक फिल्म व बिना पॉल्यूशन की गाड़ी पर लंगर लगाने पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख का चालान

Sat, 16 Nov 2024 04:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 16 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Singer Mankirat Aulakh challaned for langar by playing hooter on black film and non-pollution car
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की कार में लगी ब्लैक फिल्म। संवाद
पुलिस ने परमिशन मांगी तो मौके से भगाई गाडिय़ां, ऑनलाइन चालान भरकर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की लैंड क्लूजर गाड़ी का यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते चालान कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम 5 बजे जोन-2 ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने उनकी गाड़ी को रोककर हूटर व ब्लैक फिल्म लगाने की परमिशन दिखाने को कहा लेकिन वह परमिशन नहीं दिखा और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। मनकीरत औलख की लैंड क्लूजर गाड़ी के साथ फॉर्च्यूनर कार भी थी। ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि औलख की लैंड क्लूजर गाड़ी का हूटर बजाने, ब्लैक फिल्म लगाने, मिस बिहेव व बिना पॉल्यूशन गाड़ी चलाने पर चालान किया गया है।


मनकीरत औलख सेक्टर-70 की पॉश सोसाइटी होमलैंड में रहता है। शुक्रवार को गुरुपर्व के चलते वह गुरुद्वारा सिंह शहीदां में लैंड क्लूजर कार पर आया था। उनके साथ एक फॉर्च्यूनर कार भी थी। बताया जा रहा है कि औलख ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर लंगर लगाना था। लैंड क्लूजर गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। मनकीरत औलख व उसके चार गनमैन गाड़ी में सवार थे। ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि ड्राइवर ने औलख की कार सड़क पर खड़ी की थी। गाड़ी का हूटर बज रहा था और उस पर ब्लैक फिल्म लगी थी। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी साइड लगाकर हूटर व ब्लैक फिल्म की परमिशन दिखाने को कहा तो ड्राइवर बोला परमिशन है बाद में टाल मटौल करने लगा। इस दौरान लंगर लगाने के लिए उतरे मनकीरत औलख तुरंत भागकर गाड़ी में चढ़ गए और उन्होंने मौके से गाड़ियां भगा लीं। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन चालान काट दिया।

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की कार में लगी ब्लैक फिल्म। संवाद

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की कार में लगी ब्लैक फिल्म। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed