फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers submitted demand letter to the city council head for demands

दुकानदारों ने मांगों के लिए नगर काउंसिल प्रधान को सौंपा मांग पत्र

Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers submitted demand letter to the city council head for demands
जीरकपुर। शहर के पटियाला लाइट प्वाइंट के नजदीक नगर काउंसिल की दुकानों में बैठे दुकानदारों ने शनिवार को काउंसिल प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। दुकानदारों ने मांग पत्र में बाजार में टाइल्स लगाने, कोरोना काल के दौरान नगर काउंसिल के अधीन आने वाली दुकानों का किराया माफ करने और बाजार में महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय बनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने मोटर मार्केट बनाने के लिए जगह की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर दुकानदारों को आश्वासन देते हुए नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि दो दिन की सोमवार को नगर काउंसिल दफ्तर खुलते ही सबसे पहले दुकानों के किराए माफ करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों संबंधी लिखत कागजात लेकर आने के लिए कहा। वहीं, उन्होंने दुकानदारों को शौचालय बनाने के लिए जगह बताने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि अगर किसी को उस जगह संबंधी कोई आपत्ति न हुई तो साथ के साथ शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मोटर मार्केट के लिए जगह देने पर नगर काउंसिल की हाउस की बैठक में विचार कर जल्द बजट देने के लिए भी कहा। इस मौके पर दुकानदारों नगर काउंसिल प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed