फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeeper attacked on head with rod and small cylinder, got ten stitches

Mohali News: दुकानदार के सिर पर रॉड और छोटे सिलिंडर से हमला, लगे दस टांके

Wed, 03 Jan 2024 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked on head with rod and small cylinder, got ten stitches
कुराली। गांव चनालो में एक करियाना दुकान मालिक पर सात युवकों ने रॉड और छोटे गैस सिलिंडर से हमला कर दिया। इस हमले में गांव झिंगड़ा कलां निवासी दुकानदार संजीत कुमार घायल हो गया और उसके सिर पर दस टांके लगे हैं। उसकी शिकायत पर सिटी कुराली पुलिस ने सात युवकों पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मुन्ना, अरविंद, अनूप निवासी गांव चनालो, गोबिंद, वंश राज, मुकेश, हरमेश सभी निवासी कुराली के रूप में हुई है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है। घायल संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी झिंगड़ा रोड पर करियाना की दुकान है। 24 दिसंबर को शाम करीब पौने आठ बजे दुकान पर उसका छोटा भाई छोटू और उसकी मासी का बेटा गुड्डू भी बैठे थे। तभी दुकान पर महिंदरा पिकअप में सवार मुन्ना, अरविंद, अनूप आए और उससे गर्म गोदाम सिगरेट मांगी। संजीत ने कहा कि वह यह सिगरेट नहीं रखता है। इस पर वे उसे गालियां देने लगे। उसने बताया कि पिछले तीन दिन से आरोपी उसकी दुकान पर आ रहे थे और रोजाना यही सिगरेट मांगते थे। वह मना करता था तो उसे जलील करते थे और दुकान बंद करने को कहते थे। 24 को भी तीनों आए और उन्होंने सिगरेट मांगी। उसके मना करने पर उन्होंने फोन करके अपने अन्य साथी बुला लिए। उनके आने पर मुन्ना ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। उसके एक साथी ने दुकान में रखा गेस का छोटा गैस सिलिंडर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और सभी हमलावर महिंदरा पिकअप में फरार हो गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed