फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shop sealed for selling insecticide medicines in Kharar, shopkeeper absconding

खरड़ में कीड़ेमार दवाइयां बेचने पर दुकान सील, दुकानदार फरार

Mon, 14 Jun 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shop sealed for selling insecticide medicines in Kharar, shopkeeper absconding
खरड़। जिला खेतीबाड़ी विभाग की ओर से कीड़ेमार दवाइयों की ऑनलाइन खरीद करके बेचने संबंधी खरड़ की छज्जूमाजरा रोड पर स्थित खेतीबाड़ी एग्रो नाम की दुकान को सील किया है। वहीं, दुकानदार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मोहाली के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. राजेश हनेजा ने बताया कि खेतीबाड़ी कंपनियां सेजंटा, डो व एफएससी की ओर से नकली दवाइयां बनाने वालों को काबू करने के लिए दिल्ली की एक जासूसी कंपनी को हायर किया गया था। इस कंपनी के अधिकारी की ओर से मोहाली के जिला पुलिस प्रमुख को इस बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद खेतीबाड़ी विभाग व कंपनी, सिटी पुलिस खरड़ की एक संयुक्त टीम जमुना अपार्टमेंट के पास पहुंची तो दो आटोज में कीड़ेमार दवाइयां भरी हुईं थी जिन्हें मौके पर जब्त पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं। हनेजा ने बताया कि कीड़ेमार दवाइयों की बिक्री के लिए खेतीबाड़ी विभाग से लाइसेंस जारी करवाना जरूरी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed