फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shivalik Vihar: Piles of garbage in empty plots, flies and mosquitoes are thriving

शिवालिक विहार : खाली प्लाॅटों में कूड़े के ढेर, पनप रहे मक्खी-मच्छर

Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shivalik Vihar: Piles of garbage in empty plots, flies and mosquitoes are thriving
जीरकपुर। वार्ड नंबर-27 में शिवालिक विहार कॉलोनी में रहने वाले लोग कूड़े की समस्या से परेशान हैं। शिवालिक विहार के गेट में दाखिल होते ही खाली प्लाटों में कूड़े का ढेर लोगों का स्वागत करता है। उसके आगे शिव मंदिर के नजदीक पटियाला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ बड़े-बड़े खाली प्लाॅट कूड़े से भरे पड़े हैं। इसके अलावा एक तरफ का बड़ा प्लाॅट ऐसा है, जो हमेशा पानी से भरा रहता है। यहां मक्खियों और मच्छर पनपते रहते हैं। इस कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



जल्द हो कार्रवाई
डिप्टी कमिश्नर मोहाली द्वारा आदेश जारी होने के बाद भी हमारी कॉलोनी में कूड़े से भरे हुए प्लॉटों के मालिकों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि खाली पड़े प्लाट साफ हो सकें। - श्याम किशोर, शिवालिक विहार
विज्ञापन



अपनी जिम्मेदारी समझें
जो यहां के स्थाई निवासी हैं उन्होंने तो घर-घर से कूड़ा उठाने वाले सफाईकर्मी लगा रखे हैं। उन्हीं की गाड़ी में कूड़ा डाला जाता है। इस कॉलोनी में बहुत से किराएदार या पीजी में रहने वाले लड़के-लड़कियां हैं जो कि सफाईकर्मियों की गाड़ी में अपना कूड़ा डालने की जगह प्लाॅटों में फेंक देते हैं। उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने घर का कूड़ा सफाईकर्मी की गाड़ी में ही डालना चाहिए। - प्रेमलता, शिवालिक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन



मवेशी बिखेर देते हैं कूड़ा
कॉलोनी में खाली प्लाटों में गिरे कूड़े को वहां पर घूमने वाले मवेशियों द्वारा चारों तरफ बिखेर दिया जाता है। इस कारण बदबू फैलने लगती है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। - मनजीत सिंह, स्थानीय निवासी।




जिन भी खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उनके मालिकों की पहचान की जा रही है पहचान करने के बाद उन्हें नोटिस जारी करके जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी की गलियों में कहीं भी कूड़ा पड़ा हुआ है तो उसकी साफ सफाई करवा दी जाएगी। - रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर


फोटो कैप्शन :::
1. श्याम किशोर

2. प्रेमलता

3. मनजीत सिंह

4. शिवालिक विहार कॉलोनी में खाली प्लाटों में लगे हुए कूड़े के ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed