फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shivalik City residents shouted slogans against council over basic amenities

मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिवालिक सिटी के निवासियों ने काउंसिल के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 25 Oct 2019 01:49 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shivalik City residents shouted slogans against council over basic amenities
खरड़। शिवालिक सिटी के निवासियों ने आज नगर काउंसिल द्वारा कालोनी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न करवाने के विरोध में नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवालिक सिटी के निवासियों ने बताया कि शिवालिक ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा शिवालिक सिटी योजनाबद्ध तरीके से विकसित की गई थी।
विज्ञापन

इस टाउनशिप की रूपरेखा, सड़कें तथा पार्कों की व्यवस्था बेहतरीन व शानदार थी। सितंबर 2016 को डेवल्पर्स ने इस कॉलोनी को अधूरी सुविधाओं समेत नगर काउंसिल को सौंप दिया था। इसका खामियाजा यहां के निवासी आज तक भुगत रहे हैं। लोगों ने बताया कि जब से नगर काउंसिल ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है, तब से इस टाउनशिप की हालत पहले से भी बदतर हो गई है। नगर काउंसिल खरड़ ने न तो डेवल्पर्स द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा करवाया और न ही डेवल्पर्स द्वारा सौंपी गई सड़कों, सीवरेज तथा ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल की। इस कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो गई है जिस कारण यहां कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा खेल मैदान तथा कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरने में एचएस चहल जनरल सचिव, मक्खण सिंह, कृष्ण सिंह, हरप्रीत रेखी, गुरिंदरप्रीत मावी, अवतार सिंह, भजन सिंह, जेसी शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में शिवालिक सिटी के निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- काउंसिल को कई बार समस्याएं बताईं पर नहीं हुआ हल
लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से नगर काउंसिल के अधिकारियों को पत्रों तथा टेलिफोन द्वारा मीटिंगें करके शिवालिक सिटी की दुर्दशा के बारे में जानकारी देते रहे हैं और कालोनी के अधूरे कार्यों को पूरा करवाने की मांग करते रहे हैं परंतु नगर काउंसिल खरड़ के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि नगर काउंसिल खरड़ ने एक गलत कदम उठाते हुए बिना किसी योजना के शिवालिक सिटी की चारदीवारी को तोड़ कर साथ लगती जमीनों में नई कालोनियां बनाने की मंजूरी दे दी। इस कारण शिवालिक सिटी की हालत आज बेहद खराब हो चुकी है। मेन सड़क समेत सभी सड़कें गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 के सामने वाली सड़कें बुरी तरह टूट गई हैं। इसके अलावा सीवरेज सिस्टम फेल होने के कारण यह पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों तथा प्लाटों में फैल रहा है। बारिश के पानी तथा सीवरेज के ओवरफ्लो पानी से बदबू फैल रही है और क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके अलावा वाटर सप्लाई की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है जिस कारण कई सेक्टरों में पानी की सप्लाई नाममात्र हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed