फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shiv Mandir reverberated with Havan and chanting of mantras in honour of Indian Army

Mohali News: भारतीय सेना के सम्मान में हवन-मंत्रोच्चारण से गूंजा शिव मंदिर

Mon, 12 May 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shiv Mandir reverberated with Havan and chanting of mantras in honour of Indian Army
नयागांव। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ट्रिब्यून सोसाइटी के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को हवन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने देशभक्ति की भावना से भाग लिया। इसका उद्देश्य सैनिकों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को श्रद्धांजलि देना था।
विज्ञापन

मॉर्निंग क्लब कांसल ने इस हवन में पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने मुख्य मेहमान के रूप से शिरकत की और वार्ड नंबर 8 के पार्षद सुशील शर्मा, वार्ड नंबर 7 पार्षद के पति हरमेश सिंह मेछी दोनों विशिष्ट अतिथि रहे। साथ में रहे मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह भाटिया व महामंत्री सरदार मनदीप सिंह, एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा डॉक्टर कृष्ण चहल, अजय शर्मा, बी एस सोढ़ी, जसविंदर सिंह मक्खन गुज्जर, संदीप बुधवर, नरवाल और विनोद सिधाना।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि मोदी सरकार और भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया को यह जता दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर स्तर पर सक्षम है। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed