फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navratri 2020: Online Live Aarti in Mohali Temples

Navratri 2020: मोहाली में मां के दरबार में घर बैठे लगाएं ऑनलाइन हाजिरी, लाइव होगी आरती

Sat, 17 Oct 2020 10:22 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
navratri 2020: Online Live Aarti in Mohali Temples
नवरात्र पर सजा सनातन धर्म मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कोविड काल में आ रहे शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के सभी मंदिर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। सभी मंदिरों को जगमग लड़ियों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, जो लोग मंदिर नहीं आ सकते, वह भी अब घर बैठे ही मां के चरणों में हाजिरी लगा पाएंगे। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर की ओर से स्पेशल यू-ट्यूब चैनल बनाया गया है।
विज्ञापन


जिस पर रोजाना शाम होने को होने वाले महा आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस बारे में मंदिर के मुख्य पुजारी एवं केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान आचार्य जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि कोविड के चलते यह पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि लोग घर बैठकर भी महा आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित एवं माता की पूजा होगी। मंदिर के प्रधान प्रेम कुमार शर्मा की अगुवाई में यह समारोह शुरू होगा। रोजाना 8 बजे पूजा की जाएगी, वहीं मंदिर कमेटियों की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर हाथ धोने और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी और मंदिर में मूर्तियों के स्पर्श करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फेज-3बी1 वैष्णो माता मंदिर के पुजारी एनके शास्त्री, सेक्टर-68 मंदिर के पुजारी सर्वेश्वर प्रसाद गौड़ और फेज-6 के दुर्गा माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि उनके मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हैं। सभी जगह अखंड ज्योति जलाई जाएगी, मां की महिमा का गुणगान होगा

नौ दिन शाम को भजन कीर्तन

फेज-1 स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुंदर लाल जी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर हाथ धोने की व्यवस्था से लेकर लोगों का बुखार इत्यादि चेक करने का प्रबंध किया गया है। मंदिर के द्वार सुबह 6 बजे घट स्थापना के समय खोले जाएंगे। दुर्गा पूजन 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। संध्या के समय श्रद्धालुओं द्वारा 9 दिन भजन कीर्तन किए जाएंगे।

फेज-4 के मंदिर में रामायण पाठ शुरू होगा। श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजे मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। सुबह 6 बजे घट स्थापना के बाद 10 बजे रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर कमेटी कोविड गाइडलाइन का पालन करवाएगी। इस मंदिर का समय शाम को 4 से 9 तक रहेगा।

फेज-5 के श्री हरि मंदिर संकीर्तन सभा मंदिर के पुजारी शंकर सेमवाल जी ने बताया कि हर साल मंदिर में नवरात्रि के शुरू होने पर 108 ज्योति नौ दिन के लिए जगाई जाती थी। लेकिन कोरोना को देखते हुए सिर्फ एक अखंड ज्योति ही जगाने का फैसला किया है। महिलाओं को कहा है कि चार से पांच महिलाएं ही कीर्तन करने आएं क्योंकि अभी इस बीमारी से कोई भी सुरक्षित नहीं है। लोगों ने घरो में भी कीर्तन करने से परहेज कर रखा है।

फेज-7 के श्री सनातन मंदिर के पुजारी शिवानंद प्रसाद ने बताया कि लोग अपने घरों में उक्त समय को ध्यान में रखकर कर पूजा कर सकते हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सुबह 7 से 12 बजे तक रामायण का पाठ किया जाएगा। शाम 4 बजे से 15-15 लोगों को मंदिर में जाने की अनुमति रहेगी। लोगों को मूर्तियों को स्पर्श नहीं करने दिया जाएगा ।

फेज-9 के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के पंडित महेश नोटियाल जी बताते हैं कि घट स्थापना का सुबह 8 बजे और दुर्गा भगवती का पाठ 8 बजे ही शुरू कर दिया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए सुबह 8 बजे से ही मंदिर खोल दिया जाएगा।

फेज-11 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति मंदिर के पंडित चंद्र मोहन ने बताया कि नवरात्र को भव्य रूप से अन्य वर्षों की तरह ही मनाया जाएगा। घट स्थापना का समय सुबह 9 बजे रखा गया है। बाकीदिन महिलाओं द्वारा कीर्तन किया जाएगा कोई विशेष प्रोग्राम नहीं रहेगा।

श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्व कर्मा मंदिर शाहीमाजरा के मुख्य पुजारी पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7.25 से शुरू होगा। जिस दौरान मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान प्रति दिन मंदिर में श्री दुर्गा सप्तशति का पाठ और राम चरित मानस का पाठ होगा और आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed