{"_id":"5e56cfb28ebc3ef3fa5c6dd4","slug":"shame-teacher-did-dirty-acts-with-three-year-old-mohali-news-pkl3678213191","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! तीन साल की मासूम से शिक्षक ने कीं गंदी हरकतें, छह महीने पहले कराया था दाखिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! तीन साल की मासूम से शिक्षक ने कीं गंदी हरकतें, छह महीने पहले कराया था दाखिला
Thu, 27 Feb 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित के शिक्षक ने पत्नी द्वारा चलाए जा रहे क्रेच सेंटर में तीन साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक चंद्रपाल निवासी चंडी मंदिर पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है। उसे महिला पुलिस के अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है। मामले का खुलासा चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से हुआ।
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली मां ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी और एक महीने का बेटा है। बेटी का दाखिला उसने प्री-नर्सरी में पास ही एक निजी स्कूल में करा दिया। करीब 6 माह पहले उसकी बेटी रोती हुई घर पहुंची। पूछने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल के पति चंद्रपाल ने उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें की हैं। बच्ची की बातें सुनकर मां सन्न रह गई। उसने प्रिंसिपल से शिकायत की लेकिन प्रिंसिपल ने यह कहकर मामला खत्म करा दिया कि उनके स्कूल में केवल महिला स्टाफ ही पढ़ाती हैं।
पिछले सप्ताह फिर बच्ची रोते हुए घर आई तो उसने फिर वही बात दोहराई। मां ने प्रिंसिपल से कहा कि वह अपनी बच्ची को यहां नहीं पढ़ाना चाहती। लिहाजा उसे फीस लौटा दी जाए। लेकिन प्रिंसिपल ने कहा कि बच्ची के आरोप झूठे हैं। हमारे स्कूल में लेडीज स्टाफ ही है। इसके बाद मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद ली और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन ने यूं किया पर्दाफाश
चाइल्ड हेल्पलाइन की को-ओर्डिनेटर शीतल ने बताया कि उनकी टीम ने सच्चाई जानने के लिए बच्ची से बातचीत की। बच्ची की बातों के मुताबिक, आरोपी चंद्रपाल किसी काम से स्कूल में आता जाता रहता है। वह अक्सर उसे चॉकलेट व टॉफी देने के बहाने एकांत में ले जाता था। इसके बाद कपड़े उतारकर उससे गंदी हरकतें करता था।
पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए चंद्रपाल वहां आता जाता था। मासूम को अकेली पाकर उसने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची ने चंद्रपाल का फोटो देखते ही उसे पहचान लिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल के पति चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज किया है। जबकि मासूम को महिला पुलिस अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है, जिसका वीरवार को मेडिकल करवाया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - गुरवंत सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।