फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   shahid baba banda singh bahadur bus steand, statue, mohali,constraction swing

बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा पहुंची, लोकार्पण का इंतजार

Fri, 02 Sep 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 02 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
shahid baba banda singh bahadur bus steand, statue, mohali,constraction swing
बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा पहुंची - फोटो : अमर उजाला
शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशालकाय प्रतिमा 700 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इंटर स्टेट बस अड्डे पर पहुंच गई है। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही हाईटेक बस अड्डा शुरू हो जाएगा। सिखों की वीरता के इतिहास में बाबा बंदा सिंह बहादुर का नाम काफी सम्मान से लिया जाता है। उनकी महानता को समर्पित मोहाली में बनने वाला यह बस अड्डा कई मामलों में अनूठा है। सीएंडसी कंपनी ने इस बस अड्डे का निर्माण किया है। लोगों को इस बस अड्डे के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर बस अड्डे पर लगाई जाने वाली इस वीर योद्धा की प्रतिमा के लिए ग्रेनाइट का प्लेट फार्म तैयार किया गया है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर खड़ी कर दी गई है प्रतिमा
नवनिर्मित बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटर स्टेट बस अड्डे के एंट्री गेट पर महान योद्धा की आदमकद प्रतिमा खड़ी कर दी गई है। प्रतिमा को कवर करके यहां खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन


साज-सज्जा का काम जारी
बस स्टैंड का निर्माण कर रही कंपनी भले पिछले एक माह से तय अवधि में बस अड्डे का निर्माण पूरा करने का दावा कर रही हो, लेकिन वास्तविकता ये है कि अभी तक बस अड्डे की साज-सज्जा का काम जारी है। बस अड्डे के एंट्री गेट से लेकर भीतर तक कारीगर काम निपटाने में दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां नाम लिखा है, वहां लगी है शटरिंग
31 जुलाई 2016 को बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटर स्टेट बस अड्डे का उद्घाटन करने होना था। इसके बाद 31 अगस्त की तारीख तय की गई। लेकिन, अभी तक उद्घाटन नहीं हुुआ। हाल यह है कि अभी तक पूरा काम नहीं हुआ है। बस अड्डे के बाहरी हिस्से पर जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटर स्टेट बस अड्डे का नाम लिखा गया है वहां अभी तक शटरिंग लगाकर कारीगर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed