फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shagun bags are being stolen from weddings, waiters are carrying out crimes, one arrested

Mohali News: शादियों से चोरी हो रहे शगुन वाले बैग, वेटर दे रहे वारदातों को अंजाम, एक गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shagun bags are being stolen from weddings, waiters are carrying out crimes, one arrested
मोहाली। शादी समारोह में शगुन वाला बैग चोरी होने के दो मामले सामने आ चुके हैं। इनमें लाखों रुपये के गहने और नकदी से भरा बैग भी चोरी हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें शादी में काम करने वाले वेटर शगुन का बैग चोरी करता नजर आ रहे रहा है। एक मामले में चोर को पकड़ लिया है, इसकी पहचान राकेश के रूप में हुई है। उसने खरड़ में रॉयल बैंक्विट पैलेस में 19 जनवरी को शादी के दौरान वारदात को अंजाम दिया और ढाई लाख कैश और मोबाइल वाला बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर खरड़ थाने में राकेश के खिलाफ मुल्लांपुर के गांव शिंगारी वाला के रहने वाले सुखविंदर सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा 305 के तहत केस दर्ज किया है। राकेश ने पूछताछ में माना है कि उसने इससे पहले भी ग्रैंड रोमानिया पैलेस में ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया है। उससे आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। खरड़ में रॉयल बैंक्विट में शादी समारोह का प्रोग्राम चल रहा था। शादी में आने वाले अतिथियों ने उन्हें व उनकी पत्नी जसबीर कौर को शगुन दिए जिसे वह एक बैग में रख रहे थे। इसी बैग में सोने के गहने व उनकी पत्नी का मोबाइल भी था। लेकिन रस्मों के अनुसार उन्होंने गहने निकालकर बेटी को डाल दिए थे। बैग में केवल ढाई लाख कैश और मोबाइल था। जिसे चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी वीडियो की जांच की तो वीडियो में दिखाई दिया कि वेटर राकेश दुल्हन की मां के पास रखे शगुन के बैग के ईधर-उधर घूमता रहा। काफी देर तक वह मौके की तलाश करता रहा। वह कुछ देर बैग के पास आकर टेबल पर बैठा। ऐसे में जैसे ही दुल्हन की मां जसबीर कौर की शगुन वाले बैग से नजर हटी वेटर बैग लेकर चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर उसे ट्रैप लगाकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सोहाना थाने के अंतर्गत पड़ते ग्रैंड रोमानियां पैलेस में भी 5 लाख कैश व गोल्ड से भरा बैग लेकर दो अज्ञात लुटेरे फरार हो गए। इस मामले में सेाहाना थाना पुलिस ने सेक्टर-17 पंचकूला की रहने वाली मधु चोपड़ा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को सोहाना के ग्रैंड रोमानिया पैलेस में शादी थी जिस कारण मधु चोपड़ा के पास शगुन से भरा बैग था और दसमें 5 लाख कैश और सोने व चांदी के गहने थे। मधु चोपड़ा ने बैग अपने पास रखा हुआ था जैसे ही उसका ध्यान बंटा दो चोरों ने बैग उठाया और मौके से फरार हो गए। पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed