{"_id":"675d23d0179bee28aa087039","slug":"sgpc-president-harjinder-dhami-summoned-by-punjab-women-commission-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर धामी को पंजाब महिला आयोग ने किया तलब, बीबी जागीर काैर को अपशब्द कहने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर धामी को पंजाब महिला आयोग ने किया तलब, बीबी जागीर काैर को अपशब्द कहने का मामला
Sat, 14 Dec 2024 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:53 AM IST
सार
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने एक व्यक्ति के साथ फोन पर बातचीत करते हुए एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को गालियां निकाली थी। इस दौरान फोन पर धामी ने बीबी जगीर कौर का अपशब्द भी कहे। ये आडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब राज महिला आयोग ने उन्हें एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को अपशब्द कहने के मामले में चार दिन में पेश होने को कहा है।
आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मोहाली में कहा कि इस मामले में आयोग ने धामी को चार दिन में पेश होकर माफीनामा देने को कहा है। मामले में बीबी जागीर कौर की ओर से कोई बयान न आने पर गिल ने कहा कि उनकी अपनी समस्याएं हो सकती हैं पर हम काम करेंगे।
दरअसल एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने एक व्यक्ति के साथ फोन पर बातचीत करते हुए एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को गालियां निकाली थी। इस दौरान फोन पर धामी ने बीबी जगीर कौर का अपशब्द भी कहे। फोन सुनने वाले व्यक्ति ने धामी की रिकार्ड की गई बातचीत व बीबी जगीर कौर को निकाली गई गालियों का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद धामी का सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया तो वे माफी मांगने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच गए। माफी का पत्र सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के नाम उनके पीए जसपाल सिंह को सौंपते हुए धामी ने कहा कि उनसे जाने-अनजाने में बीबी जगीर कौर के लिए अपशब्द बोले हैं इसलिए व सिख पंथ, बीबी जगीर कौर और सारी स्त्री जाति से माफी मांगते हैं। इस गुनाह के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उनको जो भी सजा दी जाएगी वह उसे स्वीकार करेंगे। वह श्री अकाल तख्त साहिब के इस मामले को लेकर लिए जाने वाले हर आदेश का पालन करेंगे।