{"_id":"689b9c645e7cd0765004a47f","slug":"sewer-overflow-in-mona-arrow-view-society-people-are-getting-sick-due-to-dirt-mohali-news-c-71-1-mli1010-132313-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोना एरो व्यू सोसाइटी में सीवर ओवरफ्लो, गंदगी से लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोना एरो व्यू सोसाइटी में सीवर ओवरफ्लो, गंदगी से लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड के नजदीक मोना एरो व्यू सोसाइटी के निवासी ढाई वर्षों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि बिल्डर सोसाइटी बेचकर चला गया है, नगर परिषद कहती है कि सोसाइटी हमारे पास हैंडओवर नहीं हुई है। रेरा के अधिकारी लोगों से कह रहे हैं कि सोसाइटी पास है। इस पूरे झमेले में सोसाइटी के लोग फंस गए हैं। अब हालात यह हैं कि सीवर का दूषित पानी लोगों के घरों में घुसता है। इससे लोग अकसर बीमार हो जाते हैं। मंगलवार को सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर और नगर परिषद के खिलाफ रोष जाहिर कर अपनी समस्या की जानकारी दी। इस दौरान सोसाइटी निवासी कमलदेव शर्मा, अमरजीत सिंह, पूनम गुप्ता, कुशम बिष्ट, मोनिका कालिया, पूनम अग्निहोत्री, वेनु अवस्थी, नताशा, केली शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, मुरारी लाल व अन्य ने बताया की ढाई सालों से सोसाइटी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायत वे नगर परिषद, रेरा और बिल्डर को कई बार लिखित में कर चुके हैं। कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने रेरा ऑफिस में पता किया तो उन्होंने कहा कि यह सोसाइटी पास है, लेकिन जब शिकायत लेकर नगर परिषद के पास गए तो उनका कहना है कि सोसाइटी पास नहीं है। लोगों ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में बदबू फैल गई है। गलियों ने फैली गंदगी के कारण लोगों को नर्क भरी जिंदगी जीनी पड़ रही है।
घर में घुसी सीवर की गंदगी, परिवार के तीन लोग बीमार
सोसाइटी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण हालात इतने खराब हैं कि गंदगी लोगों के घरों में घुस गई है। सोसाइटी में अमरजीत सिंह का परिवार दस वर्षों से यहां रहता है। इस दौरान अमरजीत सिंह ने बताया के उनका बेटा दस वर्षों से कोमा में पड़ा है, उनकी पत्नी भी बच्चे की सेवा करते करते दो महीने से मानसिक तौर पर परेशान हैं। इस कारण वह भी बेड पर पड़ी हैं। सोमवार की रात बारिश के कारण सीवर बैक मारने लगा और गंदगी घर में घुसने लगी तो रातभर वाइपर से साफ करते रहे।
मोना एरो व्यू सोसाइटी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। हमारी प्राथमिकता यही है कि लोगों की समस्या को पहल के आधार पर ठीक किया जाए। इसके लिए टीम भेज दी गई है। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर