फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Several decisions will be made at the Municipal Corporation meeting on Monday

Mohali News: नगर निगम की सोमवार को होने वाली बैठक में होंगेे कई निर्णय

Sat, 07 Feb 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Several decisions will be made at the Municipal Corporation meeting on Monday
मोहाली। शहर की बिगड़ती नागरिक व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम की एक अहम बैठक सोमवार को होगी। इस बैठक में खास तौर पर शहर में खराब हो चुकी सफाई व्यवस्था, खतरनाक और अत्यधिक ऊंचे हो चुके पेड़ों से पैदा हो रहे जोखिम और सड़कों पर पड़ रहे गड्ढों को तत्काल भरने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में इन समस्याओं को लेकर ठोस और व्यावहारिक फैसले लिए जाएंगे। वर्तमान में मोहाली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन

हालात यह है कि लगभग हर वार्ड के पार्षद मुख्य सड़कों, आंतरिक सड़कों और बाजारों में गंदगी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। नगर निगम ने मुख्य और बी सड़कों की सफाई का ठेका निजी कंपनी को दिया हुआ है, लेकिन ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जगह-जगह कचरा, नालियों की सफाई न होना और बाजारों में बदहाल स्थिति आम बात हो चुकी है। जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में ठेकेदार की कार्यक्षमता की गहन समीक्षा की जाएगी और सख्त निर्णय लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में वन विभाग के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
दूसरी और बैठक में शहर के खतरनाक पेड़ों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा। मोहाली में कई पेड़ 50 से 60 फीट तक ऊंचे हो चुके हैं। कई सूख चुके हैं तो कई टेढ़े होकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली के खंभों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। कई जगह करीब 72 घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पेड़ों की कटाई और छंटाई को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भी बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया है। इसके अलावा बैठक में सड़कों पर बन रहे गड्ढों को तुरंत भरने को लेकर भी प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत सड़कों की नियमित निगरानी कर छोटे गड्ढों को समय रहते भरने की योजना है, ताकि वे बड़ी समस्या न बनें। इसके लिए जरूरत पड़ने पर किसी निजी कंपनी को ठेका देने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed