{"_id":"63b885037475122bdd13df74","slug":"seven-officers-caught-in-forgery-by-giving-industrial-land-to-real-estate-company-on-remand-for-four-days-mohali-news-pkl4734522191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आशुतोष सकुशल पहुंचा घर, परिवार ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आशुतोष सकुशल पहुंचा घर, परिवार ने मनाई खुशी
विज्ञापन
आशुतोष सकुशल पहुंचा घर, परिवार ने मनाई खुशी
28 दिसंबर को पहुंचा था बाली, 30 दिसंबर को कर लिया था अपहरण
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अमेरिका भेजने के नाम पर विदेश ले जाकर आशुतोष का अपहरण करके 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद उनमें साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा होने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ते हुए वापस भेज दिया। वह वीरवार सुबह 6 बजे मोहाली सकुशल पहुंचा। अब पुलिस उसे साथ लेकर उन ठिकानों पर जाकर जांच कर रही हैं, जहां पर वह उन आरोपियों से मिला था। इसके अलावा जिन स्थानों पर उन्होंने आरोपियों को पैसे दिए थे, वहां पर भी पुलिस उसे ले जाकर छानबीन करेगी।
जानकारी के मुताबिक गांव बहलोलपुर बलौंगी के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बलौंगी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा आशुतोष 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के बाली में पहुंच गया था। उसके बाद तीन दिन तक उनकी बात अपने भतीजे से होती रही। वहीं 30 दिसंबर को उन्हें विदेशी नंबर से उनके तथा सन्नी ठाकुर के नंबर पर कॉल आया और अपहरण और फिरौती की बात की गई। साथ ही एक बैंक का एक खाता नंबर देकर उसमें पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद बताए गए बैंक खाते में साढ़े तीन लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद रिटर्न टिकट बुक करवाया तब जाकर उनका भतीजा सकुशल लौटा है। उन्होंने कहा कि अब वह तो सबको यही कहते हैं कि या तो सही तरीके से विदेश जाएं वरना अपने देश में ही काम कर लें।