फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   selfy with proper distribute garbage and got free fertilizer

कूड़े को कूड़ेदान में डाल सेल्फी ले, फ्री में मिलेगी खाद

Tue, 10 Dec 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
selfy with proper distribute garbage and got free fertilizer
मोहाली। सफाई के मामले में खस्ता हाल चल रही नगर काउंसिल खरड़ ने शहर को सुंदर बनाने के लिए नई पहल की है। काउंसिल ने लोगों से अपील की है कि वे गीले-सूखे कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालकर सेल्फी लें। यह सेल्फी कंपोजिट शेड में जाकर दिखाने पर उन्हें फ्री में घरेलू बगीचों व गमलों के लिए जैविक खाद मिलेगी।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि यह स्कीम 10 दिसंबर से हफ्ता भर चलेगी। ईओ कुलदीप सिंह बराड़ ने कहा कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने, सूखे व गीले कूड़े को अलग करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान काउंसिल प्रधान अंजू चंद्र ने लोगों से घर में गीले-सूखे कूड़े को अलग रखने व इस मुहिम का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

डीसी साहब! खरड़-लांडरां में कूड़ेदान तो लगवा दो
भले ही खरड़ नगर काउंसिल शहर को सुंदर बनाने के दावे करे लेकिन शहर में सफाई की हालत काफी खराब है। खरड़-लांडरा रोड पर रोजाना लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक देते हैं। कूड़ेदान टूटे हुए हैं। यही हालत खरड़ बाजार और खरड़ बलौंगी रोड के है। ऐसे लगता है कि मानो किसी स्लम कॉलोनी में आ गए हों। इसके अलावा नयाशहर-बडाला रोड के दोनों तरफ उचित तरीके से सफाई नहीं होती है। सब तरफ गंदगी के ढेर हैं, रेलवे स्टेशन तक पहुंचना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed