फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seized vehicles outside Baltana outpost and Dhakoli police station may catch fire.

Mohali News: बलटाना चौकी और ढकोली थाने के बाहर जब्त वाहनों में लग सकती है आग

Thu, 25 Sep 2025 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 25 Sep 2025 11:07 PM IST
सार

जीरकपुर के बलटाना चौकी और ढकोली थाने के बाहर सैकड़ों जब्त वाहन झाड़ियों में खड़े हैं। यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है। प्रशासन ने जल्द सफाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Seized vehicles outside Baltana outpost and Dhakoli police station may catch fire.

विस्तार

झाड़ियों और घास-फूंस में खड़े दो और चार पहिया वाहन भारी संख्या में हैं खड़े
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। लंबे समय से पुलिस चौकी बलटाना और थाना ढकोली के बाहर सैकड़ों की संख्या में जब्त वाहन रखे गए हैं। यहां पर खड़े ज्यादातर व्हीकल बारिश, धूल, धूप और मिट्टी के कारण बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। वर्ष 2020 में थाना जीरकपुर में रखे जब्त वाहन बोली की प्रक्रिया से उठवा दिए गए थे। ऐसे ही करीब एक वर्ष पहले थाना ढकोली से भी वाहनों को उठवा दिया गया था। फिर से सैकड़ों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन इकट्ठे हो चुके हैं। इन वाहनों के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास-फूस उग आए हैं। इस कारण यहां कभी भी आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। आने वाली दिवाली में भी आतिशबाजी की चिंगारी से बड़ा नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।



कई बार लग चुकी है आग
थाना जीरकपुर और नगर परिषद जीरकपुर के बाहर खड़े जब्त वाहनों को कई बार आग लग चुकी है। यहां पर पहले दिसंबर 2023 में वाहनों को आग लगी थी। उसके बाद जून 2024 में भी कई वाहनों को आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कई वाहन जलकर राख हो गए थे। अगर यहां से वाहन हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर ना खड़े किए गए तो आने वाले समय में भी ऐसी दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। जिक्र योग्य है कि इन आग लगने की घटनाओं के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


कोट्स ::::
आपके माध्यम से यह मामला हमारे ध्यान में आया है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हम नगर परिषद जीरकपुर की मदद से जल्द ही यहां पर सफाई करवा देंगे। - मनप्रीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed