{"_id":"6272e0323808971d472eb2de","slug":"seized-five-tourist-buses-running-on-roads-without-paying-taxes-mohali-news-pkl4496314149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं पांच टूरिस्ट बसें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं पांच टूरिस्ट बसें जब्त
विज्ञापन
मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं बसों व अन्य वाहनों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पांच टूरिस्ट बसों को विभाग ने जब्त किया। जबकि अब तक जब्त किए गए वाहनों से विभाग 53 लाख रुपये जुुर्माने के रूप में वसूल चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिला ट्रांसपोर्ट विभाग व ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मिलकर स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। इस दौरान जिले से गुजरने वाले मेन हाईवे से लेकर अंदरूनी सड़कों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा विभाग को कोई सूचना मिलती है तो उस पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो दो दिनों में बिना टैक्स भरे चल रही पांच बसों को जब्त किया गया है। इसमें अशोका टूरिस्ट बस, हिमालय टूरिस्ट बस, सिटी लैंड, जीके ट्रैवल व विजय बस शामिल है। इन सभी बसों की तरफ से बनता टैक्स जमा नहीं करवाया गया था। यह सारी कार्रवाई सब डिवीजन डेराबस्सी के अधीन आते एरिया में की गई है। याद रहे कि गत एक महीने से जिला ट्रांसपोर्ट विभाग सड़क नियम तोड़ने वालों पर पूरी तरह से सख्त हो गया है। इस दौरान सेफ सिटी वाहन स्कीम के तहत चौबीस बसों के चालान काटे गए थे। जबकि ओवर लोड टिप्परों को जब्त किया गया।
कोट्स...
बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं पांच टूरिस्ट बसें जब्त की गई हैं। वाहन चालकों को हिदायत दी है कि सड़कों पर उतरने से पहले सड़क नियमों का पालन करें ताकि लोेगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
-सुखविंदर सिंह, सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी