फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Security threat should be issued even during the day

दिन में भी सुरक्षा का खतरा, जारी हों हथियारों के लाइसेंस

Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Security threat should be issued even during the day
मोहाली। फेज-10 में सोमवार को ज्वेलर शॉप के मालिक व उसके बेटे को बंधक बनाकर दुकान में हुई लूट मामले के बाद दुकानदारों में दहशत में है। ज्वेलर एसोसिएशन ने मंगलवार को इस संबंधी प्रेस कांफ्रेंस की। इस मौके उन्होंने कहा कि अब ज्वेलर्स को अपनी सुरक्षा का खतर सता रहा है। ऐेसे में उनकी प्रशासन से मांग है कि ज्वेलर को रिवाल्वर के लाइसेंस जारी किए जाए क्योंकि पहले तो लुटेरे रात का लूटते थे पर अब तो वे बेखौफ दिनदहाड़े ही ज्वेलरों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

ज्वलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरवजीत सिंह पारस ने कहा कि इस घटना के बाद से ज्वेलर्स में दशहत है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस अपनी गशत बढ़ाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। वहीं इस दौरान ज्वेलर एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से मांग की है कि लूट से ज्वेलर का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, ऐसे में इस समय पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि लूट की वारदातों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों पर टिकी पुलिस की जांच
जानकारी के मुताबिक फेज-10 इंडियन ज्वेलर्स में हुई लूट मामले में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने केस को हल करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं। वह इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। इसके अलावा कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर अन्य सारे सिस्टम चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed