फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Security lapse again in IPL, banners for the release of captive Sikhs were waved

Mohali News: आईपीएल की सुरक्षा में फिर हुई चूक, लहराए गए बंदी सिखों की रिहाई के बैनर

Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Security lapse again in IPL, banners for the release of captive Sikhs were waved
मोहाली। पीसीए स्टेडियम में वीरवार को गुजरात टाइटंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान तीन लोगों ने बंदी सिखों की रिहाई के बैनर लहराए। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। इन्होंने सफेद कपड़े पर बंदी सिखों की रिहाई के नारे लिखे हुए थे। काफी देर तक यह लोग बैनर लहराते रहे। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपियों में प्रीतम कौर जटाना समेत तीनों को पकड़कर ले गई। तीनों आरोपियों को फेज-8 पुलिस चौकी ले जाया गया। यहां कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से आए लोग उन्हें रिहा करके वापस मोर्चे की ओर ले गए। बता दें कि इससे पहले एक अप्रैल को हुए पहले आईपीएल मुकाबले के दौरान भी इस तरह के नारे वाले पोस्टर लहराए गए थे। यहां तक कि कौमी इंसाफ मोर्चे के एक बड़े जत्थे ने विरोध करने के लिए स्टेडियम आने के लिए कूच किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर ही रोक दिया था। अब दूसरे मुकाबले के दौरान फिर से इस तरह के पोस्टर लहराए गए। यह पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है क्योंकि पुलिस तो अपनी ओर से हर तरह से जांच कर रही थी, फिर भी यह लोग इन झंडों के साथ कैसे दाखिल हो गए, यह बड़ा सवाल उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed