फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scooty rider injured in truck collision, driver flees

Mohali News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, चालक भागा

Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured in truck collision, driver flees
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में 26 जनवरी की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी बलटाना को दी शिकायत में योगेश कुमार (30) निवासी सेक्टर-15 पंचकूला ने बताया कि वह मूल रूप से गांव कुक्कड़ावाली, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है। 26 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कूटी पर बिग बाजार बलटाना से जीरकपुर की ओर जा रहा था। कालका लाइट पॉइंट के पास पंचकूला की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे पहले सिविल अस्पताल ढकोली और बाद में सेक्टर-16 चंडीगढ़ स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed