{"_id":"5f08d6d48ebc3e63dd0bf908","slug":"sarpanch-of-village-bharasi-of-derabassi-and-three-panches-threatened-to-kill-mohali-news-pkl3809284127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के गांव भागसी के सरपंच और तीन पंचों को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के गांव भागसी के सरपंच और तीन पंचों को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
डेराबस्सी। नजदीकी गांव भागसी के सरपंच और पंच ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ उनको फेसबुक पर जान से मारने की धमकी और गालियां देने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के सरपंच जतिंद्र कुमार, पंच जगतार सिंह, पंच रामबीर, पंच मनीश शर्मा ने स्टेट क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर बताया कि कोई व्यक्ति उनको परेशान करने के लिए फेसबुक पर मैसेंजर से गालियां देकर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उन्हें शक है कि धमकियां देने वाला व्यक्ति उनके गांव का ही रहने वाला है, जो नकली आईडी बनाकर यह कर रहा है।
उन्होंने पुलिस से कहा कि धमकियां देने वाला उन्हें और उनके परिवार को किसी भी समय नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए साइबर क्राइम ब्रांच से इस आईडी बनाने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाए।