फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sarabjit Murder case

सरबजीत हत्याकांड

Mon, 30 Dec 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sarabjit Murder case
मोहाली। खरड़ में बीते पांच दिसंबर को स्कूल के बाहर शिक्षिका की हत्या करने का मामला दिलचस्प हो गया है। पुलिस को संदेह है कि शिक्षिकी की हत्या की सुपारी देने वाला महिला का पति हरविंदर सिह अरमीनिया भाग गया है। पंजाब पुलिस ने इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का फैसला लिया है ताकि आरोपी को वहां की पुलिस की मदद से काबू कर भारत लाया जा सके। जिला पुलिस ने यह सारी जानकारी राज्य सरकार को दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि सरबजीत कौर और हरविंदर रिलेशनशिप में थे। हरविंदर पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। वह करीब पांच साल से सरबजीत के साथ ही रह रहा था। दोनों फ्रांस भी जा चुके थे। कुछ समय पहले वह देश लौटे। इसके बाद से दोनों के संबंध बढ़िया नहीं चल रहे थे। सरबजीत बेटी के साथ खरड़ में रह रही थी तो हरविंदर सिंह संधू निवासी बरनाला गांव दयालपुरा मिर्जा जिला बठिंडा स्थित डेरे पर जाता था। डेरा महंत के ड्राइवर जसविंदर सिंह उर्फ छिंदर बाबा से उसकी जान-पहचान थी। उसने अपनी सारी बात उसे बताई। इसके बाद वह उसे पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देकर खुद विदेश चला गया।
विज्ञापन

जसविंदर सिंह ने पांच दिसंबर को सरबजीत कौर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय शिक्षिका की पांच साल की बेटी भी साथ थी। उसने पूरा वाकया पुलिस को बताया था। इसके बाद सरबजीत के पिता राजकुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में महिला की सास, पहली पत्नी के भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ में रुककर रेकी की, फिर की वारदात
जांच में सामने आया कि महिला के पति ने हत्या से करीब एक महीना पहले आरोपी को सुपारी दी थी। इसके बाद आरोपी ने खरड़ में डेरा डाल लिया था। वह उसकी काफी समय से रेकी कर रहा था। इसके साथ ही वह हत्या के लिए उपयुक्त समय और स्थान की तलाश में था। ऐसे में उसने स्कूल लगने के समय को उपयुक्त समझा था। क्योंकि वहां से सीधे रोड हाइवे पर मिलती है। इसके बाद वह कहीं भी आ जा सकता था। पांच दिसंबर को पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया और अपने साथी के साथ कार में फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed