फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers are being deprived of their livelihoods by bringing in private companies from Delhi.

Mohali News: दिल्ली से निजी कंपनियां बुलाकर सफाईकर्मियों छीनी जा रही रोजी-रोटी

Sat, 06 Dec 2025 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers are being deprived of their livelihoods by bringing in private companies from Delhi.
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर में शुक्रवार को सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनने के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियंक कानूनगो विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ एडीसी मोहाली अनमोल सिंह भी मौजूद रहे। कानूनगो ने वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों की शिकायतों और परेशानियों को विस्तार से सुना।
विज्ञापन

कानूनगो ने कहा कि पंजाब में सफाईकर्मियों पर हो रही कार्रवाई चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दिल्ली से निजी कंपनियों को बुलाकर स्थानीय सफाईकर्मियों की रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि कई सफाई कर्मचारी घर-घर से कूड़ा उठाकर छोटी-छोटी फीस के सहारे अपना गुजारा कर रहे हैं, लेकिन उनके ई-रिक्शा और रेड़ियो पर पांच-पांच हजार रुपये के चालान काटकर दबाव में लाया जा रहा है। इसे उन्होंने 1911 के ब्रिटिश शासन में लगाए जाने वाले जुर्मानों से तुलना कर अन्यायपूर्ण बताया। कानूनगो ने चेतावनी दी कि यदि वाल्मीकि समाज को कचरा प्रबंधन कार्य से हटाने की कोशिश की गई, तो इससे बाहरी और अवैध प्रवासियों को बढ़ावा मिलेगा, जो सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

राज्य सरकार को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि पंजाब में वाल्मीकि समाज की रोजी-रोटी पर प्रहार हुआ, तो जिम्मेदार लोगों को इसका जवाब देना पड़ेगा। इस मौके पर एडीसी मोहाली अनमोल सिंह ने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों, गार्बेज कलेक्टरों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े सभी कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाता है। समय-समय पर मीटिंग कर समाधान की दिशा में काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये सभी कर्मचारी प्रशासन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी, चरणपाल सिंह, एटीपी लखबीर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed