फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitary Inspector asks for register of sweepers

सैनेटरी इंस्पेक्टर ने मांगा सफाई कर्मियों का रजिस्टर

Tue, 31 Dec 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sanitary Inspector asks for register of sweepers
जीरकपुर। ढकोली की डीएस एस्टेट में रहने वाली गृहिणयों द्वारा लगाए आरोपों का सैनिटेशन ब्रांच ने कड़ा संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को बुलाकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का रजिस्टर पेश करने का निर्देश दिया। डीएस एस्टेट कॉलोनी की महिलाओं ने बताया था कि उनके यहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, क्योंकि सफाई कर्मी एक-एक महीना झाड़ू लगाने नहीं आते।
विज्ञापन

गृहणियों की समस्या को अमर उजाला ने सोमवार को ‘डीएस एस्टेट कॉलोनी में लगे गंदगी के ढेर’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर शहर की सफाई करने का जिम्मा नगर काउंसिल के पास है। नगर काउंसिल की तरफ से शहर को 31 वार्डों में विभाजित किया गया है। सफाई व्यवस्था के लिए सैनिटेशन ब्रांच ने 256 कर्मचारी ठेके पर रखे हुए हैं, जो बलटाना, पभात, लोहगढ़, पीरमुच्छल्ला, वीआईपी रोड इलाके की सफाई व्यवस्था देखते हैं।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएस एस्टेट कॉलोनी का मामला सामने आने के बाद संबंधित ठेकेदार को बुलाकर सफाई कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर पेश करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की गैर-हाजिरी की सच्चाई का पता लगाने के लिए जल्द ही अधिकारियों की टीम डीएस एस्टेट कॉलोनी का औचक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर, सैनिटेशन ब्रांच, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed