{"_id":"669c5482138f64e03b0c2d07","slug":"sand-mafia-carried-out-a-deadly-attack-on-people-broke-a-persons-leg-and-burst-one-eye-mohali-news-c-71-1-mli1005-117144-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रेत माफिया ने लोगों पर किया जानलेवा हमला, एक व्यक्ति का पैर तोड़कर एक आंख फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रेत माफिया ने लोगों पर किया जानलेवा हमला, एक व्यक्ति का पैर तोड़कर एक आंख फोड़ी
विज्ञापन
नयागांव। पंजाब में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत के चंडीगढ़ स्थित घर से चंद कदम की दूरी पर नयागांव से सटे गांव बड़ी करौर में बुधवार की रात 11 बजे रेत माफिया का विरोध कर रहे लोगों पर माफिया के बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजू यादव, सुधीर और सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का हाल पूछते हुए पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा रही है और गैंगस्टर, नशा तस्करों और रेत माफिया में कानून का डर खत्म हो गया है।
घायलों का हाल जानने पहुंचे विनीत जोशी ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती राजू यादव का पैर तीन जगह से तोड़ा गया है और एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए छीन ली है। सुधीर की एक लात टूट गई है, जिस पर प्लास्टर किया गया है और उसके सिर में भी चोट लगी है, वहीं सुजीत की हालत भी ठीक नहीं है।
वहीं, रेत माफिया का गढ़ बन चुके चंडीगढ़ से सटे नयागांव और बड़ी करौर में दहशत का माहौल है। अगर कोई उनके खिलाफ आवाज उठाता है तो रेत माफिया के गुंडे उसे मारने के लिए पीछे जाते हैं और देर शाम इसी तरह की वारदात में तीन मजदूरों को गंभीर रूप से घायल करके अधमरा करके हमलावर भाग जाते हैं और जाने से पहले कैमरों की डीवीआर भी ले जाते हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके। इस पर विनीत जोशी ने पुलिस से रेत माफिया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।