फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD-BSP alliance will change the game of politics: NK Sharma

शिअद-बसपा का गठबंधन बदलेगा राजनीति का खेल : एनके शर्मा

Mon, 14 Jun 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
SAD-BSP alliance will change the game of politics: NK Sharma
जीरकपुर। शिअद और बसपा के गठबंधन के बाद रविवार को विधायक एनके शर्मा ने अपने फार्महाउस पर बसपा नेताओं से मुलाकात की। बसपा जिला मोहाली उपप्रधान जरनैल सिंह, मा. जगदीश राम और हलका डेराबस्सी प्रधान चरनजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया, बल्कि समाज का हर वर्ग गरीबी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जूझ रहा है। जनता अपनी गलती सुधारना चाहती है और पंजाब में शिअद-बसपा की सरकार बनने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा का पुराना रिश्ता रहा है, जो विधानसभा चुनाव में राजनीतिक खेल बदलने वाला साबित होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक एनके शर्मा ने हलका डेराबस्सी बसपा के उपप्रधान जसविंदर सिंह, महासचिव हनी सिंह, हरप्रीत सिंह, जय सिंह, राम कुमारी, भूपिंदर सिंह आदि को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, बीएसपी नेताओं ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमारी मायावती के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं और विधानसभा चुनाव में शिअद-बसपा के साझे उम्मीदवार की जीत के लिए बूथ स्तर पर पूरी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन कर खुद को खुश कर रहा शिअद : ढिल्लों
गठबंधन पर कांग्रेसी नेता
अकाली दल अपने आप को तो खाली दल बना चुका है और अब बसपा को साथ लेकर उनके हाथी को भी भूखा मारने चला है। यह गठबंधन करके शिअद केवल अपने आपको अंदर से खुश करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हकीकत क्या है, यह विधायक एनके शर्मा के अलावा इनकी पूरी लीडरशिप बखूबी जानती है। जनता अब शिअद विधायक एनके शर्मा की बातों में नहीं आने वाली। इसका प्रमाण जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू नगर परिषद चुनाव नतीजों में सामने आया है।

- दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, कांग्रेसी इंचार्ज, विधानसभा हलका डेराबस्सी
रिवायती पार्टियों से मन भर गया शहर की जनता का : कुलजीत रंधावा
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, शिअद-बसपा और भाजपा फ्रेंडली मैच की तरह एक ही मंच पर खेलते नजर आएंगे, क्योंकि अब जनता रिवायती पार्टियों की नाकामी को समझ चुकी है। अबकी बार इन रिवायती पार्टियों की बातों में न आकर पंजाब की जनता पक्के तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका देने जा रही है।
- कुलजीत सिंह रंधावा, वरिष्ठ ‘आप’ नेता, विधानसभा हलका डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed