{"_id":"5efe42778ebc3e42c701f137","slug":"sachkhand-feeder-started-people-of-baltana-dhakoli-will-get-relief-mohali-news-pkl380038638","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचखंड फीडर शुरू, बलटाना-ढकोली के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचखंड फीडर शुरू, बलटाना-ढकोली के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों व मौजूद अन्य। -संवाद
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। पावरकॉम ने वीरवार को ढकोली ग्रिड से सचखंड फीडर को चालू कर दिया है। इससे बलटाना और ढकोली क्षेत्र में रहने वाली करीब 50 हजार से ज्यादा की आबादी को अब बिजली की किल्लत नहीं होगी और बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह जानकारी जीरकपुर पॉवरकाम विभाग के एक्सईएन खुशविंदर सिंह ने दी है। गौरतलब है कि अभी तक बलटाना-ढकोली की बिजली सप्लाई बाकी क्षेत्रों के साथ दी जाती रही है, लेकिन अब इन क्षेत्रों की लाइन को अलग कर दिया गया है, जिससे लोगों को बिजली के कटों की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
जीरकपुर पावरकॉम विभाग की ओर से वीरवार को ढकोली ग्रिड में एक्सईएन खुशविंदर सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हलका डेराबस्सी कांग्रेस के इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पावरकॉम विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्टों का रीबन काटकर नई लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीओ हरभजन सिंह, अश्वनी कुमार, मनप्रीत सिंह, जेई सरबजोत सिंह, जेई गुरप्रीत सिंह के अलावा कांग्रेसी नेता गुरसेवक सिंह पुनिया, लक्की नाभा, नवतेज नवी, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
अब नहीं होगी बिजली की किल्लत, बलटाना-ढकोली को मिली 11 केवी की नई लाइन
हलका डेराबस्सी कांग्रेस के इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों ने बताया कि अभी तक बलटाना और ढकोली को बिजली की सप्लाई पीरमुछल्ला, किशनपुरा, गाजीपुर सैणियां आदि क्षेत्रों के लिए की जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं, अब बलटाना-ढकोली क्षेत्र के लिए 11 केवी फीडर की लाइन अलग से तैयार की गई है, जिसका असर यह होगा कि बिजली की मांग बढ़ने पर अन्य क्षेत्रों का भार बलटाना-ढकोली की लाइन पर नहीं पड़ेगा। बल्कि इन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई निर्विघ्न जारी रहेगी।
एक करोड़ पांच लाख रुपये का प्रोजेक्ट
एक्सईएन खुशविंदर सिंह ने बताया कि गर्मी के सीजन में उन्हें सबसे ज्यादा समस्या ढकोली ग्रिड को लेकर आती है, जिसके अधीन क्षेत्र अधिक होने की वजह से यहां लोड सबसे अधिक रहता था। वहीं, इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग की तरफ से मुबारिकपुर पॉवर ग्रिड से 66 केवी की नई लाइन के प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया था और इस काम को 6 महीने में पूरा कर लिया गया। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ पांच लाख रुपये का खर्च आया है। उन्होंने ने बताया कि 66 केवी की नई लाइन के बाद ग्रिड पर बिजली की मांग के दबाव में कमी आएगी और लोगों को निर्विघ्न बिजली की सप्लाई मिल पाएगी।