फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rs 21,000 cheated by posing as a helpline number employee

Mohali News: हेल्पलाइन नंबर कर्मी बनकर 21 हजार रुपये ठगे

Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 21,000 cheated by posing as a helpline number employee
मोहाली। हेल्पलाइन नंबर कर्मी बनकर 21 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। यह ठगी जीरकपुर हाईलैंड पार्क निवासी संदीप के साथ हुई है। ठगी का शिकार संदीप का कहना है कि उन्होंने शॉप्सी ऑनलाइन साइट से जूते ऑर्डर किए थे। जूतों की कीमत 14 हजार थी, लेकिन डिस्काउंट के साथ जूते 3977 के मिल रहे थे। उन्होंने ऑनलाइन जूते ऑर्डर कर गूगल-पे के माध्यम से रुपये दिए। उन्हें 20 जुलाई को डिलिवरी ऑर्डर मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर भेजा गया।
विज्ञापन

20 जुलाई को उन्हें ऑर्डर नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने कंपनी की ऑनलाइन साइट पर जाकर कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। संदीप के अनुसार तुरंत बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि उन्होंने जूतों का ऑनलाइन ऑर्डर किया था, जो उन्हें तय तारीख पर नहीं मिले। इसके बाद संपर्क करने वाले ने कहा कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है। उनको दोबारा पेमेंट देकर ऑर्डर करना होगा। इस बार उनका ऑर्डर 24 घंटे में उनके घर पर पहुंच जाएगा। इसके बाद बनाए अनुसार उसने उनको ओटीपी भेजा। ओटीपी का इस्तेमाल करते ही उसके खाते से 21 हजार रुपये कट गए। उनका कहना है कि इस मामले में साइबर पुलिस को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed