Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RPG attack was carried out on Punjab Police Headquarters, production warrant issued for the accused

Mohali News: पंजाब पुलिस मुख्यालय पर किया था आरपीजी हमला, आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट जारी

Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
RPG attack was carried out on Punjab Police Headquarters, production warrant issued for the accused
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर 2022 के आरपीजी हमले के मामले में जिला अदालत ने कई प्रमुख आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। नामजद आरोपियों में बलजिंदर सिंह उर्फ रैम्बो, निशान सिंह, गुरिंदर उर्फ पिंदा, चढ़त सिंह और विकास कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

विशेष अदालत ने अधिकारियों को एक सप्ताह में आरोपी दिव्यांशु उर्फ गुड्डू की वर्तमान कैद के बारे में जानकारी प्रदान करने का भी निर्देश दिया है। यह पूछा है कि वह वर्तमान में किस जेल में बंद है। एक आरोपी ने अलग जेल में स्थानांतरण की मांग कर याचिका दायर की थी। इस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 212, 216 और 120बी (आपराधिक साजिश) के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत व्यापक आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

इस आरोप पत्र में 9 आरोपियों के नाम हैं, इनमें निशान सिंह, बलजिंदर सिंह, कंवरजीत सिंह, अनंतदीप सिंह उर्फ सोनू, लवप्रीत सिंह, जगदीप सिंह उर्फ जग्गी, बलजीत कौर, गुरविंदर सिंह और दिव्यांशु उर्फ गुड्डू शामिल हैं। इस मामले में कुल 45 गवाहों को सूचीबद्ध किया गया है। पुलिस ने हमले के सिलसिले में वांछित आतंकवादी लखबीर सिंह लंंडा, हरजिंदर सिंह रिंदा और दीपक का भी नाम लिया है। उल्लेखनीय है कि लंडा और रिंदा को आधिकारिक तौर पर फरार घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। कानूनी कार्यवाही के तहत लंडा की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। हालांकि दिव्यांशु को शुरू में नाबालिग माना गया था, लेकिन मेडिकल जांच में पुष्टि हुई थी कि वह नाबालिग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
इस मामले में 9 मई 2022 को मोहाली के सेक्टर-77 में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाकर आरपीजी हमला किया गया था। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाद में जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए थे, जो कि पाकिस्तान की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed