फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rotary Club facilitated two eye donations in a single day; four people regained their sight

Mohali News: रोटरी क्लब ने एक दिन में दो नेत्रदान कराए, चार को मिली रोशनी

Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club facilitated two eye donations in a single day; four people regained their sight
खरड़। रोटरी क्लब खरड़ ने एक ही दिन में दो बुजुर्ग व्यक्तियों के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए हैं। इन नेत्रदानों से चार लोगों को नया जीवन मिला है। यह पहल समाज से कॉर्नियल अंधापन खत्म करने के क्लब के अभियान का हिस्सा है। क्लब को बठिंडा निवासी 80 वर्षीय जगदीश चंद्र मांडा के निधन की सूचना मिली थी। क्लब की टीम उनके घर पहुंची और बेटों विशाल तथा युवराज से नेत्रदान का अनुरोध किया। उन्होंने तुरंत सहमति दे दी। आई डोनेशन समिति मुक्तसर से मोनू इंसा ने मैक्स अस्पताल बठिंडा के शवगृह में आंखें प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की। उसी दिन शाम को सरहिंद में 101 वर्षीय कुंदन लाल सहदेव का निधन हुआ।
विज्ञापन

उनके परिवार ने रोटरी क्लब को नेत्रदान की इच्छा बताई। क्लब ने पीजीआई चंडीगढ़ के नेत्र विभाग से संपर्क किया। अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में एक दल ने सरहिंद स्थित उनके घर पहुंचकर आंखें प्राप्त कीं। रोटरी क्लब खरड़ कई वर्षों से अंधेरे से उजाले की ओर थीम के तहत जागरूकता अभियान चला रहा है। क्लब के अध्यक्ष राकेश सचदेवा और सचिव गुरमुख सिंह ने दोनों परिवारों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नेत्रदानों से चार लोगों को नया जीवन मिला है। क्लब ने अब तक 98 लोगों के नेत्रदान करवाए हैं, जिससे 196 लोग इस दुनिया को देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed