फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads of two wards will be re-carpeted at a cost of Rs 79.79 lakh

Mohali News: दो वार्डों की सड़कों की 79.79 लाख रुपये से होगी री-कारपेटिंग

Thu, 08 May 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Roads of two wards will be re-carpeted at a cost of Rs 79.79 lakh
मोहाली। नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग वार्डों में बी और सी सड़कों को नए सिरे से बनाने का काम शुरू हो गया है। फेज-2 और 4 के वार्ड नंबर-4 और 5 की बी और सी सड़कों की री-कारपेटिंग की जाएगी। दोनों वार्डों की सड़कों पर 79.79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम की निरंतर निगरानी भी की जाएगी। बुधवार को फेज-4 में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बी और सी सड़कों की री-कारपेटिंग का काम शुरू करवाया। मेयर ने कहा कि निगम चौथी तिमाही के दौरान प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक विकास कार्य करवा रहा है। इन दोनों वार्डों की पूरी सड़कों को फिर से खोदा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर दो के पार्षद राजिंदर राणा, वार्ड नंबर-5 की पार्षद रूपिंदर कौर रीना, नवी संधू, परमजीत सिंह चौहान, हरजीत सिंह, जगविंदर सिंह जग्गा, जतिंदर सिंह सोढ़ी, रविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed