{"_id":"5f25d0cd8ebc3e418d7f32f8","slug":"roads-nayagaon-become-ponds-people-forced-leave-decaying-roads-mohali-news-pkl383366764","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव की सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव की सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन
नयागांव। शहर में शनिवार को हुई बारिश से जहां मौसम ठंडा होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं, नयागांव की अधिकतर सड़कें भी जवाब दे गईं। बारिश के कारण सबसे ज्यादा बुरी हालत मेन सड़कों व रिहायशी इलाकों में दिखी।
बारिश रुकने के बाद भी कई घंटों तक लोग परेशान होते रहे। बारिश के कारण शहर की सड़कों ने दलदल का रूप धारण कर लिया था। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बुरी हालत नयागांव के मेन बाजार की सड़कों की थी।
बारिश के कारण अक्सर सीवरेज ब्लॉक होने से तीन चार फीट बरसाती पानी जमा हो जाता है। स्थानीय निवासी तेग बहादुर थापा, अनिल कुमार, मधु शर्मा, तरसेम शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि यहां की सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। परंतु इसके बावजूद प्रशासन की ओर से बरसाती पानी की उचित निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर लाइटें भी नहीं जलती हैं। इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। लोगों ने इस संबंधी एसडीएम हिमांशु जैन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।