फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads filled with water due to heavy rain, traffic affected

Mohali News: झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आवागमन हुआ प्रभावित

Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to heavy rain, traffic affected
जीरकपुर। भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह जीरकपुर शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी भरने की वजह से कई जगहों पर दोपहिया वाहन चालकों के अलावा अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बलटाना क्षेत्र में फर्नीचर मार्केट और मेन मार्केट भी बारिश के कारण पानी भर गया। इसके अलावा ढकोली क्षेत्र में गुरुद्वारा बाउली साहब के पास के क्षेत्र में भी पानी भर गया। पीरमुच्छला की बहुत सी सोसाइटियों और बाहर की सड़कों पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटियाला रोड की मुख्य सड़क पर पानी नदी की तरह बह रहा था। इसके अलावा वीआईपी रोड पर पेंटा होम्स सोसाइटी की तरफ की सारी रोड बारिश के पानी से भरी हुई थी। इसके अलावा लोहगढ़ क्षेत्र में श्री सनातन धर्म विश्वकर्मा मंदिर के बिल्कुल आगे करीब 100 मीटर के एरिया में 10 से 12 इंच तक पानी भरा हुआ था। सावन माह के दूसरे सोमवार के दिन लोग मंदिर में माथा टेकने के जा रहे थे। लोगों को मंदिर में जाने के लिए इस बारिश के पानी में से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव की वजह से नगर परिषद की जल निकासी के प्रबंधों की पोल खुल गई। यहां पर बहुत से लोगों ने मांग की है कि विश्वकर्मा मंदिर के पास स्थित लोहगढ़ चौराहे को सड़क बनाते समय ज्यादा ऊंचा उठा दिया गया है। इस कारण मंदिर के आगे हर बार जल भराव की समस्या हो जाती है। उस सड़क का स्तर पहले की तरह नीचे किया जाए तो यह समस्या ठीक हो सकती।
विज्ञापन





बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए गए चैंबरों में प्लास्टिक का कचरा फंस जाता है। इस कारण पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होती। जिसे पहले भी कई बार साफ करवाया गया है। जहां-जहां पर भी बरसात का पानी रुकता है वहां पर चेक करवा के चैंबरों की सफाई करवा दी जाएगी। - जितेंद्र सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed