{"_id":"6a7773622e3389c7810bda09","slug":"roads-dug-up-in-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1594-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के पॉश इलाके में खोद डाली सड़कें, एक साल बाद भी अधूरी पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के पॉश इलाके में खोद डाली सड़कें, एक साल बाद भी अधूरी पड़ीं
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सीवर लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कों की खुदाई तो कर दी गई लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें दुरुस्त करने की रफ्तार बेहद धीमी है। कई इलाकों में पिछले एक साल से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। कहीं गहरे गड्ढे हैं तो कहीं मिट्टी और मलबा सड़क पर फैला हुआ है। बारिश के बाद इन जगहों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है। वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों और दुकानदारों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में फेज-7, शॉपिंग स्ट्रीट, फेज-11, फेज-3बी2 और फेज-5 समेत शहर के कई हिस्सों में सड़कों की बदहाल स्थिति सामने आई। सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें खोदने के बाद नगर निगम की ओर से उन्हें ठीक नहीं कराया गया है। पाइप डालने के बाद सड़के बनाई नहीं गई। उन्हें खाली छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर महीनों से काम अधूरा पड़ा है। निगम की ओर से काम पूरा नहीं होने के कारण लोगों को अस्थायी रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खुदी हुई सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। कई जगह पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पिछले करीब तीन महीने से काम आगे नहीं बढ़ा है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की अंतिम बहाली नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। एक साल का समय बीतने के बाद भी यदि सड़कें ठीक नहीं हो पातीं तो विकास कार्यों की निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
ठीक नहीं की गई सड़के सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। लोगों ने विकास के लिए परेशानी सहन की, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं लाया गया। बारिश में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।- टिंकू आनंद ,स्थानीय निवासी, फेज-7
ग्राहकों को पहुंचने में हो रही दिक्कत
सड़क पर गड्ढे और मलबा होने से दुकान तक ग्राहक आसानी से नहीं पहुंच पाते। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे हैं। संबंधित विभाग नगर निगम को जल्द सड़क दुरुस्त करनी चाहिए।- पवन जगदंबा दुकानदार निवासी फेज-11
बारिश के बाद भर रहा पानी
बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। मार्केट की पार्किंग के गड्ढों में पानी भर जाता है और रात के समय दुर्घटना का खतरा रहता है। निगम को अधूरे कामों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। संजीव जोशी निवासी, फेज-11
सड़क बनाने का काम समय पर हो
शहर में अलग-अलग सेक्टरों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। लोगों को महीनों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क बनाने का काम समय पर होना चाहिए। -ईश कुमार निवासी फेज-5, दुकानदार
मानसून की बारिश के बाद सभी जगह की खोदी गई सड़कों को दोबारा बनवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी रिपोर्ट लेंगे। अस्थाई तौर पर जहां पानी भर रहा है। उसे भी ठीक कराया जाएगा। - सरबजीत सिंह समाना, मेयर , मोहाली