फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads across the district turned into ponds due to rain; Wet paddy in the markets, crops and vegetables in the fields destroyed

Mohali News: बारिश से जिलेभर की सड़कें बन गईं तलाब<bha>;</bha> मंडियों में भीगा धान, खेतों में फसलें और सब्जियां तबाह किसानों ने सरकार से गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की उठाई मांग

Sat, 28 Sep 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Roads across the district turned into ponds due to rain; Wet paddy in the markets, crops and vegetables in the fields destroyed
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

मोहाली/जीरकपुर/लालड़ू/ डेूराबस्सी/ लांडरां / बनूड़। जिलेभर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जीरकपुर, लालड़ू, डेूराबस्सी, लांडरां-बनूड़ की काॅलोनियों में जलभराव हो गया। सड़कें, पार्क और बाजारों के कई इलाके तलाब की तरह नजर आने लगे।
वहीं लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी। एक ओर मंडियों लाया गया धान भीग गया। वहीं खेतों में कटने के लिए तैयार धान की फसल में पानी डूब गई। इसके अलावा हाल ही में लगाया आलू और गोभी भी तबाह हो गई।
विज्ञापन

जिले के किसानों ने सरकार से गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है। मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया की टूटी सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह फेज 1 और 2 के साथ फेज 3 के कुछ इलाकों में करीब एक घंटे की बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे फिर बारिश हुई। मोहाली में सबसे ज्यादा बारिश का पानी इंडस्टि्रयल एरिया फेज 7 और 8 में फैक्टरियों के आगे भरा।
मोहाली फेज 3 स्थित मैंगो पार्क, फेज 4 स्थित बोगनवेलिया पार्क, फेज 3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैक पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा रहा।

बनूड़ में कृषि सहकारी समिति बनूड़ के अध्यक्ष लखबीर सिंह टिक्कू खटरा ने बताया कि एमसी रोड स्थित कृषि सहकारी बैंक की शाखा में भी पानी भर गया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से बैंक की शाखा को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed