फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road could not be built for three years, former minister visited with people

Mohali News: तीन साल से नहीं बन पाई सड़क, पूर्व मंत्री ने लोगों के साथ किया दौरा

Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Road could not be built for three years, former minister visited with people
मोहाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और लोक निर्माण विभाग मंत्री से गांव झामपुर से गांव तीड़ा से जोड़ने वाले पुल के लिए सड़क बनाने की अपील की है। बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय में लोगों की मांग को देखते हुए साल-2021 में इस पुल की आधारशिला रखी गई थी।
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस पुल तक पहुंच सड़क नहीं बन सकी है। यहां पुल तो बन गया लेकिन सड़क न बनने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मौजूदगी में इस पुल के लिए सड़क नहीं बनने से हो रही दुर्दशा दिखाते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आप सरकार अपने कार्यकाल के करीब साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद यहां सड़क नहीं बना पाई है। यह क्षेत्र दो विधानसभा क्षेत्रों में पड़ता है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आप पार्टी के विधायक होने के बावजूद लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। यहां रोजाना छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं। इलाके के किसान सेक्टर-39 की अनाज मंडी में जाते हैं, लोग सरकारी अस्पताल फेज-6 में जाते हैं। इसके अलावा इलाके के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल दांऊ साहिब और हरिपुर साहिब जाने के लिए भी लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सिद्धू ने कहा कि जब मौके पर पहुंच कर उनके द्वारा अधिकारियों संपर्क किया गया तो उनको पता चला कि ठेकेदार के ब्लैक लिस्टेड होने के कारण इस काम में देरी हुई है, लेकिन अब दोबारा एस्टीमेट तैयार कर काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी परेशान हैं लेकिन पंजाब सरकार और संबंधित विभाग गहरी नींद में सो रहा है और विभागीय अधिकारियों के तर्क के मुताबिक अगले तीन साल तक यह काम होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed